कोदई माता का जयकारा लगवाकर सौंपा चेक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

¤ संसदीय सचिव जैन ने चार पंचायतों में डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

¤ मूलभूत सुविधाओं के लिए रकम की कमी नहीं। 

 

जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने बुधवार को नगरनार क्षेत्र के चार पंचायतों में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

भूमि पूजन कोदई माता

जगदलपुर ब्लॉक के खूँटपदर में सर्वप्रथम पहुंचकर उन्होने उपस्थित लोगों से कोदई माता का जयकारा लगवाया और मातागुड़ी निर्माण के लिए चेक सौंपा। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आने के बाद से क्षेत्र विकास को अत्यधिक गति मिली है। शहर से गांव तक मूलभूत सुविधाओं के लिए रकम की कमी नहीं है। व्यावसायिक परिसर के निर्माण से युवाओं को रोजगार मिलेगा।

बस्तर के वनांचल क्षेत्र में विकास और सुरक्षा का जायजा लेने प्रशासन एवं पुलिस टीम के साथ पहुंचे मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक 

 

कांग्रेस ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष बीरेन्द्र साहनी ने कहा कि 15 साल में भाजपा सरकार किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं दे पाई लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक क़्विंटल धान के लिए 2600 रुपए दिए हैं। विधायक रेखचंद जैन क्षेत्र में विकास के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। वे लोगों के दुख- सुख में भी खड़े रहते हैं। मारकेल एक के सरपंच बलराम कुकडू ने कहा कि पहले केवल साहूकारों को रकम मिलती थी लेकिन अब गरीबों को भी सात हजार रुपए मिल रहे हैं। उन्होने प्रदेश में फिर से एक बार भूपेश बघेल की सरकार बनाने की अपील लोगों से की।

इस दौरान नगरनार सरपंच लैखन बघेल, जगदलपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौतम पाटिल, सरपंच माड़पाल श्रीमती मन्दना नाग, मारकेल दो सरपंच रजनी नाग, खूँटपदर सरपंच रायबली नाग, सुकुलधर, भानुप्रताप, जयराम नाग, बनमाली नाग, गुप्तेश यादव, सम्पत कश्यप, दल प्रसाद मांझी, राजेश कश्यप, पूर्णिमा सिरिल, शिव प्रसाद, श्याम लाल, लिमबती आनंद, सुन्दरानी, कमल राम सेठिया, जगत राम पटेल, बलिराम नाग, देवी सिंग बघेल, पद्मिनी नाग, भैरव सिंग पुजारी, शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, संजय नाग, संतोष सेठिया, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, पुजारी गण, पटेल गण, कोटवार गण, सचिव गण समेत ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

इन पंचायतों में किया भूमिपूजन-

बुधवार को विधायक जैन ने खूँटपदर, मारकेल 1 व मारकेल 2 तथा माड़पाल में भूमिपूजन किया। इन पंचायतों में देवगुड़ी मरम्मत, शौचालय निर्माण, व्यावसायिक परिसर निर्माण, सीसी सड़क, नाली निर्माण, उचित मूल्य दुकान निर्माण, आंगनबाड़ी निर्माण आदि कार्य सम्मिलित हैं। बुधवार को इन पंचायतों में एक करोड़ 55 लाख 71 हजार रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

 

अपने आसपास की हर छोटी बड़ी खबरें व विज्ञापन के लिए व्हाट्सअप ग्रुप ज्वाइन करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!