बस्तर के वनांचल क्षेत्र में विकास और सुरक्षा का जायजा लेने प्रशासन एवं पुलिस टीम के साथ पहुंचे मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मातृभूमि संदेश अश्वनी कुमार कौशिक मुख्य संपादक ।। कुछ दशक पूरा पूर्व अबूझमाड़ एरिया जिला प्रशासन के अधिकारी बड़ी मुश्किल से पहुंच पाते थे परंतु अब राज्य के मुख्य सचिव के साथ-साथ राज्य की पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचने लगता है अब वह नहीं रहा अबूझमाड़ विकास की धारा निचले स्तर तक पहुंच रही है “कश्मीर से कन्याकुमारी एक अबूझमाड़ को छोड़कर” यह कहावत अब दूर दूर तक नजर नहीं आती है अब “कश्मीर से कन्याकुमारी भारत एक” हो गया है और अबूझमाड़ से जुड़ गया है।

 बस्तर संभाग की विकास एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का जिला सुकमा एवं नारायणपुर का भ्रमण।

 

जिला सुकमा के कैम्प पिड़मेल पहुंचकर भेजी-चिन्तागुफा मार्ग तथा जिला नारायणपुर के कैम्प कड़ेनार पहुंचकर पल्ली-बारसूर मार्ग में स्थापित नवीन सुरक्षा कैम्प सहित निर्माणाधीन सड़क, पुल-पुलियों एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।

अमिताभ जैन

उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप बस्तर संभाग के अंदरूनी संवेदनशील वनांचल क्षेत्रों में सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीडीएस, बिजली, आंगनबाड़ी एवं अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के साथ साथ आवागमन की सुविधा हेतु सड़क एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं सुरक्षाबलों से समन्वय स्थापित करते हुये क्षेत्र में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुये कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा निर्माण एजेन्सी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित समस्त अधिकारी, क्षेत्र के ग्रामीणों से रूबरू होकर उनके क्षेत्र के मूलभूत आवश्यकता के बारे में जानकारी हासिल की गई तथा ग्रामीणों को जनसुविधा हेतु किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध अवगत कराया गया।

 

भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान, विवेकानंद सिन्हा, पीडब्ल्यूडी सचिव सिद्धार्थ परदेशी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े, महानिदेशक, सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, कलेक्टर सुकमा हरीश, पुलिस अधीक्षक, सुकमा सुनील शर्मा, कलेक्टर नारायणपुर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर सदानंद कुमार सहित पीडब्ल्युडी, CRPF & ITBP Commandants, जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

अपने आसपास की हर छोटी बड़ी खबरें व विज्ञापन के लिए व्हाट्सअप ग्रुप ज्वाइन करें Click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!