कोण्डागाँव में जिला स्वास्थ्य समिति और फैमिली हेल्थ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे एम्बेड परियोजना के तहत जिले के गांवों में युवक युवतियों को प्रशिक्षित किया जा रहा ताकि भविष्य में मलेरिया डेंगू से अपने समुदाय ,समाज,परिवार व गाँव ,मोहल्ले से इन बीमारियों को खत्म करने में सहयोग दे सकें।
इसी क्रम में मर्दापाल विकास खण्ड के 35 गाँव जहाँ मलेरिया के केस ज्यादा आते है वहाँ के युवक युवतियों को ग्राम पंचायत मर्दापाल में इकट्ठा करके उनको मलेरिया के बचाव रोकथाम हेतु प्रशिक्षण किया गया ।परियोजना के जिला समन्वयक आजाद यादव व उनकी टीम का कहना है कि प्रतिदिन मच्छरदानी का उपयोग करें, नीम कि पत्तियों का धुआं करें, एवं मलेरिया के लक्षण बुखार, थकान,सरदर्द,कमजोरी,उल्टी, दस्त,होने पर मितानिन दीदीयों या नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर मलेरिया की जांच कराने का संदेश दिया गया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दे, बर्तन,हांडी, मटकी,टूटे-फुटे बर्तन, टायर इत्यादि में पानी जमा होने न दे, जलभराव होने पर आयल फिल्मिग करने बताया गया ताकि मच्छर पैदा न होने पाये।