कालीपुर अटल आवास आवंटन की जाँच हेतु “सक्षम” ने सौपा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर, विधायक व् निगम आयुक्त को सौपा ज्ञापन, अटल आवास आवंटन की जांच तत्काल हो और जिन लोगों ने आवंटन का दुरूपयोग किया उनपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर उचित दंड दिया जाए :- अजय सेठिया , जिला कार्यकारी अध्यक्ष , सक्षम।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।। प्रसाशन त्वरित जांच कर सरकारी संपत्ति पर कब्ज्जा करने धारा ४४७ के तहत कार्यवाही की जाए एवं आवासों का भौतिक सत्यापन कर पात्र अपात्र को चिन्हांकित किया जाए:- अविनाश सिंह गौतम , अध्यक्ष सक्षम।

सक्षम जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय सेठिया ने बताया कि ,कालीपुर अटल आवास में १५८ मकान गरीब और बेघर लोगों को सरकार द्वारा ६५००० रुपये की मूल्य लेकर रजिस्ट्री की गई थी| हितग्रही इस मकान को ना ही किराए में दे सकता है, ना बेच सकता है और नाही कोई वहा कब्जा कर सकता है क्युकी अटल आवास सरकारी संपत्ति है और गरीब बेघर लोगो के लिए यह योजना प्रारंभ की गई थी| प्रत्येक अटल आवास की जाँच हो और जिनके नाम से मकान की रजिस्ट्री की गई थी, वे उस मकान में निवास करते हैं या नही, किराए पर दिया हुआ है या फिर किसी के द्वारा अवैध कब्ज़ा किया गया है | यदि किसी के द्वारा अवैध कब्ज़ा किया गया है उसमे संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति चाहे वो नेता हो या सरकरी कर्मचारी उसपर उसकर खिलाफ उचित कार्यवाही कर उसे दण्डित किया जाए |

कालीपुर अटल आवास की जाँच हो एवं जरुरत मंद लोगों को पुनः आवंटित किया जाए जिन्हें आवास की आवश्यकता है और गलत तरीके से सरकार द्वारा प्राप्त आवास को किराए में दिया या बेचा गया या कब्ज़ा किया गया है उसपर सरकारी संपत्ति पर कब्ज्जा करने धारा ४४७ के तहत कार्यवाही की जाए एवं आवासों का भौतिक सत्यापन कर पात्र अपात्र को चिन्हांकित किया जाए|संगठन महामंत्री कुणाल चालीसगाँवकर, जिला अध्यक्ष साकेत दुबे , जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय सेठिया , जिला सह मंत्री शुभम गुप्ता , जिला गौ रक्षा संयोजक आकाश पाढ़ी , नाथू दुग्गा , सागर सेट्ठी ,पिंकू दास ,भार्गव सोनी मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!