घुमन्तु मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाकर गौठान एवं कांजी हाउस में विस्थापन हेतु चलाया जा रहा है अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय जगदलपुर, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) द्वारा अब तक करीब साढ़े 3 सौ मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाकर किया गया टैगिंग।

जगदलपुर,05 अगस्त 2023 राज्य शासन के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में पशुधन एवं जनहानि को नियंत्रित करने हेतु पशुधन विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन के समन्वय से की जा रही पहल द्वारा घुमन्तु पशु जो राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य मुख्य मार्गों पर विचरण करते हैं या बैठते हैं उन्हें रेडियम बेल्ट पहनाकर टैगिंग करने के पश्चात कांजी हाऊस एवं गौठानों में विस्थापन की कार्यवाही की जा रही है। घुमंतु पशुओं को लगाये गये रेडियम की पट्टी होने के कारण रात के समय मार्गो में विचरण के दरम्यान वाहनों के प्रकाश से रेडियम पट्टी चमकने से वाहन चालक सावधान हो जाते हैं एवं दुर्घटना होने से बचाया जा सकता है। इसी परिप्रेक्ष्य में पशुधन विकास विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा समन्वित होकर नागरिकों के सहयोग से घुमन्तु मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाकर टैगिंग उपरांत सम्बन्धित क्षेत्र के गौठान एवं कांजी हाउस में विस्थापित किया जा रहा है।

इस बारे में सयुंक्त संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ डीके नेताम ने बताया कि जिले में नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा मुनादी करवा कर पशुओं से फसल को बचाने, पशुओं को खुले में न छोडने एवं पशुओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पशुपालकों से रेडियम बेल्ट आवश्यक रूप से लगवाने की अपील की जा रही है। इस दिशा में गत 04 अगस्त 2023 तक कुल 347 पशुओं में रेडियम बेल्ट पहनाकर एवं टैगिंग किया जाकर कुल 123 पशुओं को कांजी हाऊस एवं गौठानों में विस्थापित किया गया। उक्त अभियान में स्थानीय पशुपालकों तथा नागरिकों द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!