संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन दोपहर से शाम तक जन समस्याओं का समाधान करने कार्यालय में उपस्थित रहे।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।। फोन पर अधिकारियों से करते रहे चर्चा, कार्यालय उपस्थित सभी लोगों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका निराकरण करने की कोशिश की जाती रही।

– समस्याओं का समाधान करने डटे रहते हैं कार्यालय में संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन दोपहर से शाम तक जन समस्याओं का समाधान करने कार्यालय में डटे रहे। किसी की समस्या को लेकर अधिकारियों को फोन करते रहे तो किसी के लिए अधीनस्थ स्टाफ को आवश्यक निर्देश देकर पत्र लिखवाते रहे। किसी को हाथों – हाथ पत्र दिया तो किसी का पत्र कार्यालय से भिजवाया। आमतौर पर जब भी दौरे पर नहीं होते हैं, विधायक रेखचंद जैन की दिनचर्या यही रहती है। बुधवार को श्री जैन ने पहले सहायक आयुक्त को फोन कर कुछ बच्चों के छात्रावास में रहने की व्यवस्था करवाई। तत्पश्चात सीएसईबी के अधिकारी को फोन कर विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया प्रारंभ करवाया। मितानिनों की समस्या सुनने के बाद उनके तीन माह की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजा। शहर के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत छात्र के शिक्षण शुल्क को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा। कुछ युवा खेल सामग्री की मांग लेकर पहुंचे थे। संबंधित पंचायत के माध्यम से व्यवस्था करवाने विधायक जैन ने उन्हें संतोषजनक जवाब देकर संतुष्ट किया। कुछ लोगों ने अपनी व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याओं को लेकर फरियाद की जिनका समुचित समाधान उनके द्वारा किया गया। दोपहर से शाम तक की अवधि में समय निकालकर वे केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित के प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम तथा सिटी मैदान में आयोजित होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता का उदघाटन करने भी पंहुचे लेकिन इस दौरान कार्यालय के स्टाफ को यह निर्देश देने से भी नहीं चूके कि किसी भी आगंतुक को बैरंग न लौटने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!