सक्षम आद्य नारायणी ने प्रारम्भ की सक्षम नारी समर्थ भारत अभियान के तहत 21 दिवसीय निःशुल्क जुडो प्रशिक्षण शिविर: मोनू सिंह,नगर संयोजिका,सक्षम अध्यनारायणी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“सक्षम नारी समर्थ भारत अभियान” सक्षम निःशुल्क जूडो प्रशिक्षण शिविर बहनों के लिए सक्षम नारी समर्थन भारत, 21 दिनों तक चलने वाला शिविर।

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर मुख्य संपादकअश्वनी कुमार कौशिक।। महिलाओं को सशक्त बनाने सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) ने “सक्षम नारी समर्थ भारत अभियान” की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत महिला-युवतियों को मार्शल आर्ट के गुर सिखाते हुए उन्हें आत्मरक्षा सिखाई जा रही है। बताया जाता है कि 21 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में महिला-युवतियों को सशक्त बनाने उन्हें आत्मरक्षा के गुण सिखाने की पहल सक्षम आद्यनारायणी ने की है। शहर के शांतिनगर वार्ड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में महिलाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के दौरान पहले दिन करीब 10 महिलाएं पहुंचीं। सक्षम आद्यनारायणी की नगर प्रभारी इंदु नाग ने बताया कि सनातन को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि सक्षम नारी समर्थ भारत अभियान की शुरूआत की गई है।

नगर संयोजक मोनू सिंह व नगर मंत्री ज्योति पटवा ने बताया कि बुधवार से शुरू हुए इस शिविर में 21 दिनों तक महिलाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही शिविर में महिलाओं द्वारा रोजमर्रा की चीजों से कैसे आत्मरक्षा की जाती है, इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सक्षम महामंत्री कुणाल चालीसगांवकर ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षण देने मार्शल आर्ट के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी युवराज सिंह को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि युवराज ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर का नाम रोशन किया है। वहीं महिलाओं को आत्मरक्षा की बारीकियां वे नियमित रूप से पूरे 21 दिनों तक सिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!