कलेक्टर विजय दयाराम के जिला प्रशासन और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर के सहयोग से जिला प्रशासन बस्तर एवं स्थानीय सहयोगी संस्थाओं के द्वारा किया :देखो बस्तर सीजन 2 के आयोजन में 75 राइडर्स लेंगे भाग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा देखो टीवी बस्तर सीजन 1 के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद अब ‘देखो बस्तर सीजन 2 – बस्तर ऑन बाइक’ का आयोजन 18-20 जून 2023 तक किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन बस्तर एवं स्थानीय सहयोगी संस्थाओं के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ एवं सीमावर्ती राज्यों से 75 राइडर्स भाग ले रहे हैं।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि बस्तर ऑन बाइक का मुख्य उद्देश्य राइडर्स के माध्यम से बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता एवं पहुंच मार्ग, सड़के, सुविधाएं पर्यटकों को दिखाना है साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देना है। राइडर्स 18 जून को दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से देखो बस्तर राइड का प्रारंभ करते हुए कुरंदी, गुमलवाड़ा, गुड़ियापदर, कोलेंग होते हुए तीरथगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद 19 जून को वे तीरथगढ़ से कटेकल्याण होते हुए दंतेवाड़ा, बारसूर, कोरलापल के रास्ते चित्रकोट पहुंचेंगे। इस आयोजन के समापन समारोह में 19 जून को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के द्वारा वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु एक कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मास्टरशेफ विजय शर्मा मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी आदि के फायदे एवं पकवानों के बारे में बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!