सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ कैंप भी जरूरी: रेखचंद जैन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

– ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में विधायक ने की शिरकत।

जगदलपुर। गुरुवार शाम शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ मानसिक व भौतिक विकास के लिए खेलकूद कैंप अत्यधिक जरूरी हैं। इनसे न केवल खेलों की बारीकियों की जानकारी मिलती है अपितु अनुशासन, भाईचारा और धैर्य जैसे गुण भी विकसित होते हैं। श्री जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा शहर के खेल मैदानों के कायाकल्प के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। साथ ही, बेहतर आयोजन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों- प्रशिक्षकों व समस्त आयोजकों की सराहना की।

समारोह के दौरान पद्मश्री धर्मपाल सैनी, नगर निगम महापौर सफिरा साहू, इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, अनवर खान, यशवर्धन राव, सूर्या पाणि, गौरनाथ नाग, लैखन बघेल, खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे, वरिष्ठ प्रशिक्षक नबी मोहम्मद, संजय विश्वकर्मा, गौतम कुंडू, वेद प्रकाश सोनी, धीरेन्द्र पटनायक, अफजल अली, कोटेश्वर राव, राजेश त्रिपाठी, सुब्बा राव, सुनील समेत सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी बच्चे मौजूद थे।

विधायक जैन से कटवाया केक-

समापन समारोह में पहुंचे जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का जन्म दिवस 11 जून को था। इसके चार दिन पश्चात आयोजित समारोह से कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब वे जाने लगे तो बच्चों ने जिद कर उनसे जन्म दिन का केक कटवाया तथा उनके साथ फोटो खिंचवाई। कुछ बच्चों ने सेल्फी भी ली। विधायक श्री जैन के प्रति बच्चों के इस अपनेपन, प्यार व स्नेह की चर्चा बाद में भी होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!