विधायक रेखचंद जैन हाटकचोरा पहुंचे दाम्पत्य ‘दुर्गा -ईश्वर’ को आशीर्वाद देने: मां की मौत के बाद पिता ने मुंह फेरा तो मोहल्ले ने की परवरिश, शांति- सपना ने फेरे लगवाए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=W8kkBN9YHAw[/embedyt]

जगदलपुर। शुक्रवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन एक गरीब लड़की के विवाह के साक्षी ही नहीं बने बल्कि मदद का हाथ बढाने के साथ उसके सुखद दाम्पत्य जीवन पर आशीष भी बरसाया। शहर के हाटकचोरा के दुर्गा की अब तक की जीवन यात्रा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उसके पैदा होने के बाद मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद पिता ने मुंह फेर लिया था। ऐसे में मोहल्ले वालों ने उसकी परवरिश की।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HVCRU7jrQjI[/embedyt]

वहीं की शांति बाला और सपना मंडल नामक दो महिलाओं ने दुर्गा के हाथ पीले करवाने का प्रण लिया और शुक्रवार को उसका विवाह ईश्वर से करवाया। इस विवाह की जानकारी जब शांति व सपना ने विधायक रेखचंद जैन को दी तो उन्होने न केवल विवाह के आशीर्वाद समारोह में शिरकत होने का वादा किया अपितु अपनी ओर से मदद करने का भरोसा भी इस नेक काम के लिए जुटी बहनों को दिया। इसी वादे को पूरा करने जैन शुक्रवार रात हाटकचोरा पहुंचे थे। समारोह में शामिल होकर उन्होने नव दम्पति को आशीर्वाद देने के साथ वर पक्ष के परिजनों, विवाह का बीड़ा उठाने वाली शांति तथा सपना के साथ मोहल्ले वालों से मिले। नव दम्पति के सुखद भावी जीवन की कामना की और दूल्हे से उसके कामकाज की जानकारी भी ली। विवाह समारोह में विधायक के शामिल होने से मोहल्ले वालों की खुशी भी बढ़ गई थी। इस नेक काम के लिए विधायक के सहयोग की हर कोई चर्चा करता रहा। उनका आभार भी माना जिस पर जैन ने कहा कि मानवता के नाते इस समारोह में शामिल होना उनका फर्ज था। देर रात हुए इस समारोह के दौरान जैन के साथ पार्षद पंचराज सिंह, सुशीला बघेल,संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। इन सभी ने नव दंपति का टिकान कर आशीर्वाद प्रदान किया।मां की मौत के बाद पिता ने मुंह फेरा तो मोहल्ले ने की परवरिश, शांति- सपना ने फेरे लगवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!