मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर मुख्य संपादक अश्विनी कुमार कौशिक।। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला परशुराम स्ट्राइकर्स एवं वानर सेना के मध्य खेला गया था जिसमे विजेता के रूप में परशुराम स्ट्राइकर्स ने खिताब अपने नाम किया एवं वानर सेना उपविजेता रही।

इस प्रतियोगिता में आयोजन समिति के द्वारा विभिन्न प्रकार के पुरस्कार रखे गए थे जिसमे प्रथम पारितोषिक ट्राफी के साथ 1 लाख रूपए था एवं द्वितीय पुरस्कार जीतू झा के सौजन्य से 51 हजार रूपए था, ट्राफी के रूप में काष्ठ शिल्प से बनी गणेश जी की प्रतिमा विजेता और उपविजेता को प्रदान की गयी, वही अन्य पुरस्कारों में मैन ऑफ़ द सीरीज वानर सेना के बंटी ध्रुव को दिया गया, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पारितोषिक खब्बू बल्लेबाज मुरलीधर(हिन्द एकता) ने अपने नाम किया, सर्वश्रेष्ठ बॉलर परशुराम स्ट्राइकर्स के पंकज वट्टी रहे एवं श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का खिताब राम राज्य के अर्जुन बघेल को दिया गया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अनिल लुन्कड़, राजीव नारंग, मनोज मूलचंदानी, जीतू झा एवं रपिंदर सिंह थे, अनिल लुन्कड़ ने अपने संबोधन में कहा की यह अनोखा आयोजन जिस उद्देश्य से किया गया था वह उद्देश्य था की सनातन संस्कृति से आज की पीढ़ी के बच्चो को अवगत करवाना है जागरण ही इसका उद्देश्य था, उन्होंने आगे कहा की ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए स्वस्थ मन एवं स्वस्थ मन के लिए खेल बहुत जरुरी है, सभी खिलाडियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है यह आयोजन निर्विवाद रूप से सफल हुआ है इसके लिए आयोजक सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) को धन्यवाद प्रेषित किया।

सक्षम जिला अध्यक्ष श्री संतोष भदौरिया ने विजेता और उपविजेता टीम के सदस्यों को बधाई प्रेषित की एवं कहा की इस आयोजन का प्रथम संस्करण था यह एक आरम्भ था आगे आने वाले वर्षो में ऐसी प्रतियोगिता और भव्य रूप से करवाई जायेगी साथ ही उन्होंने महीने भर से मेहनत कर आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री अजय सेठिया, श्री शुभम गुप्ता, श्री मयंक धीर, श्री अजीत पोडाल सहित सभी साथियों का धन्यवाद प्रेषित किया।