
मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।। सक्षम महामंत्री कुणाल चालीसगांवकर ने बताया कि, नगर के हाता मैदान (गांधी मैदान) में सनातन क्षेत्रीय मंच(सक्षम) जगदलपुर द्वारा आयोजित भगवा कप २०२३ रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, पहला दौर अभी चल रहा है, इस आयोजन में नगर और ग्रामीण अंचलो की टीमें हिस्सा ले रही है, आयोजन समिति ने टीमों के नाम अमर बलिदानियों, आराध्यो या सनातन धर्मं से प्रेरित रखने का आह्वाहन किया गया था जिन्हें सभी टीमों ने बखूबी उपयोग किया उदाहरणस्वरुप बजरंगी इलेवन, श्रीराम सेना, वीर शिवाजी, राणा प्रताप इलेवन, महाकाल इलेवन, वीर गुंडाधुर, जगतु महारा, वीर नारायण सिंह इत्यादि के नाम से टीमें खेलने उतरी है, प्रत्येक मैच में मैन ऑफ़ द मैच के रूप में श्रीमदभगवतगीता उपहार स्वरुप दी जा रही है, यह अनूठा आयोजन नगर में पहली बार किया जा रहा है I
सक्षम अध्यक्ष अविनाश गौतम ने घोषणा की है की सभी 48 टीमों के सहयोग से टूर्नामेंट के आयोजन में होने वाले व्यय के उपरान्त जितनी भी धनराशी संगठन के पास शेष रहेगी उस धनराशी से ग्रामीण एवं नगरीय अंचल के निर्धन बालक बालिकाओं के शिक्षा से जुडी आवश्यकताओं को पूर्ण करने का प्रयत्न किया जाएगा, इससे पहले भी संगठन ने कुछ बालिकाओं की शिक्षा जिम्मा लिया था और उसे पूर्ण करने के उपरान्त ही संगठन को यह प्रेरणा मिली थी I अध्यक्ष ने सभी टीमों को एवं आयोजन में सहयोगी रहे नगर के गणमान्य नागरिको को इस कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया I
नगर अध्यक्ष अजय सेठिया ने बताया की क्रिकेट का खेल बहुत प्रचलित है हमारा उद्देश्य नवयुवको को सनातन के प्रति जागृत करना है इसलिए टीमों के नाम एवं अच्छा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ़ द मैच के रूप उपहार स्वरुप सच्चिदानंद श्रीकृष्ण के श्रीमुख से उद्धृत श्रीमदभगवतगीता दी जा रही है, प्रतिदिन तीन मैच खेले जा रहे है और उसका शुभारम्भ श्रीहनुमान चालीसा एवं भारतमाता की आरती से होता है I
जिला सह मंत्री शुभम गुप्ता ने बताया की टूर्नामेंट में 48 टीमों ने हिस्सा लिया है जिसे शहरी और ग्रामीण अंचलो की टीमें सम्मिलित है, समय के अभाव के कारण इसे 48 टीमो तक सिमित रखा गया है, प्रतिदिन इस आयोजन में हिस्सा लेने हेतु सब जगह से फ़ोन कॉल्स आ रहे है, अगली रामनवमी के समय इस आयोजन को और भव्य रूप देने का प्रयत्न करेंगे I