भगवा कप 2023 में हिंद एकता, रूद्र इलेवन व श्रीराम सेना ने लहराया जीत का परचम, साथ ही सभी मैं ऑफ़ द मैच को श्री मदभागवत गीता दी गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।। हाता मैदान में चल रहे सक्षम के रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट भगवा कप 2023 में खेले गए 3 मैच, मैन ऑफ दि मैच को पुरस्कार के रूप में दी जा रही श्रीमद्भगवद्गीता।

 

जगदलपुर शहर के हाता मैदान में सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) का रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट भगवा कप 2023 में मंगलवार की देर शाम तीन मैच खेले गए। पहला मैच हिंद एकता इलेवन व राजगुरू इलेवन, दूसरा मैच महावीर इलेवन बनाम रूद्र इलेवन और तीसरा मैच श्रीराम सेना बनाम सरदार वल्लभभाई पटेल इलेवन खेला गया। पहला मैच हिंद एकता इलेवन ने 32 रनों से जीता। दूसरे मैच में रूद्र इलेवन ने 1 विकेट से महावीर इलेवन को हरा दिया, जबकि तीसरा मैच श्रीराम सेना ने 30 रनों से जीत लिया। टूर्नामेंट में खेले जा रहे मैचों में मैन ऑफ दि मैच के रूप में चुने जाने वाले खिलाड़ी को श्रीमद्भगवद्गीता बतौर पुरस्कार दी जा रही है।

 

पहले मैच में टॉस जीतकर राजगुरू इलेवन ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया, वहीं हिंद एकता इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 75 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज शंकर ने सबसे ज्यादा 22 रनों का योगदान दिया। वहीं राजगुरू इलेवन के गेंदबाज गुलशन व संजू ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजगुरू इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 43 रन ही बना पाई। टीम के बल्लेबाज प्रदीप ने 15 रन बनाए। हिंद एकता के गेंदबाज हिमांशु व शिवा ने 2-2 विकेट चटकाए।

 

दूसरे मैच में भी रूद्र इलेवन ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग को चुना। इधर महावीर इलेवन के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 102 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। कुशल ने अपनी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 58 रन बनाए, वहीं रूद्र इलेवन के गेंदबाज नमेंद्र ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे रूद्र इलेवन के बल्लेबाजों ने धीमी शुरूआत की, लेकिन आगे खेलते हुए उन्होंने आक्रामकता दिखाई। बल्लेबाज चंदन ने भी 55 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत की ओर बढ़ाया। महावीर इलेवन के नितेश ने 3 और मौसम ने 2 विकेट लिए।

तीसरे मैच में श्रीराम सेना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रनों का स्कोर बनाया। इसमें रोहन ने 20 और मोहित ने 19 रनों की पारी खेली। सरदार पटेल इलेवन के गेंदबाज सन्मुख, ईश्वर और महादेव ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सरदार पटेल इलेवन के बल्लेबाज निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 54 रनों का स्कोर तक ही पहुंच पाए। इसमें बंटी ने 12 और अक्षय ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि बाकी बल्लेबाज इकाई के स्कोर पर पविलियन लौट गए। श्रीराम सेना के आशीष ने 3 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!