संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने समर्थकों के साथ शंकराचार्य का किया पुरजोर स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

– बस्तर सीमा पर धनपूंजी में लिया आशीर्वाद 

– विधायक कार्यालय के सामने वाहनों पर की पुष्प वर्षा

– शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक

जगदलपुर।। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने पुरी के गोवर्धन के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का बस्तर प्रवास पर पुरजोर तरीके से स्वागत किया। देर शाम ओडिसा से बस्तर आगमन पर सरहदी गांव धनपूंजी पहुंचने पर विधायक श्री जैन ने शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जगदलपुर पहुंचने तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे गांवों मारकेल, सेमरा, खूंटपदर व आडावल में विधायक श्री जैन के समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ श्री शंकराचार्य जी के वाहन पर पुष्प वर्षा की। कुछ ऐसा ही पुरजोर स्वागत जगदलपुर स्थित विधायक कार्यालय के समक्ष किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ता भी थे। विधायक कार्यालय के समक्ष शाम साढ़े सात बजे हर्षित- प्रफुल्लित कांग्रेसजनों ने शंकराचार्य जी के साथ आदित्यवाहिनी व आनंदवाहिनी के पदाधिकारियों व सदस्यों के वाहनों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता व आनन्दवाहिनी के बस्तर संभाग अध्यक्ष पं उमाशंकर शुक्ल, पुलक भट्टाचार्य, रामशंकर राव, मिन्टू कर, होरी मंडल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, श्रीमती संगीता जैन, रमेश जैन, नीलम कश्यप, राजेश राय, कल्पना मेश्राम, शहनाज बेगम, कनकदेई नाग, सुनीता सिंह, सायमा अफरोज, कोमल सेना, पापिया गाईन, कौशल नागवंशी, सुरेन्द्र झा, हरिश साहू, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पानी, यशवंत ध्रुव, सुशीला बघेल, लता निषाद, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, संदीप, अवधेश झा, बबली, धीरज पटेल समेत शहर व गांव के अनेक गणमान्य जन, पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!