गाज़ी एलेवन की जीत से हुआ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन,समाज ने दी मुबारकबाद
ऑल मुस्लिम वैलफेयर फाउंडेशन/बस्तर संभाग मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य अतिथियो की गरिमामय उपस्थिति में हुआ भव्य समापन

*मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर*
समापन में शामिल अतिथियों व प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाने वालो का आयोजन समिति के अध्यक्ष हाजी अहमद व मुशीर खान ने किया मेहमान-ए-खास मोमेंटो से सम्मानित*
खिदमत-ए-खल्क के तहत नशा छोड़े खेल चुने की मुहीम को लेकर बस्तर संभाग मुस्लिम समाज/ऑ.मु.वै.फा.जगदलपुर ने समाज मे जागरूकता हेतु किया आयोजन*
अतिथिद्वय ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर किया विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी से पुरुष्कृत
*ऑल मुस्लिम वैलफेयर फाउंडेशन/बस्तर संभाग मुस्लिम समाज द्वारा रात्रकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य अतिथीयों अकील खान,असलम खान,जावेद खान शकील खान,सोहेल रज़ा,अहमद रज़ा,अल्ताफ खान,गुलगुल खान,सलीम खान,अजीज खान सहित अन्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में भव्य समापन हुआ…समापन में शामिल अतिथियों व प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाने वालो का आयोजन समिति के अध्यक्ष हाजी अहमद व मुशीर खान ने किया मेहमान-ए-खास मोमेंटो से सम्मानित ततपश्चात अतिथिद्वय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अंतिम मैच का शुभारंभ किया गया*
*प्रतियोगिता का अंतिम मैच गाजी एलेवन व पहाड़ी पठान के मध्य खेला गया,जिसमें पहाड़ी पठान की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर गाज़ी एलेवन की टीम को निर्धारित 12 ओवर में 8विकेट गंवाकर 74 रनों को लक्ष्य दिया,वही इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाज़ी एलेवन की टीम के बल्लेबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर 9 विकेट गंवाकर 11.1 ओवर में ही 75 रनों को पार कर इस प्रतियोगिता का खिताब जीत ट्रॉफी अपने नाम कर विजेता टीम बनी,और पहाड़ी पठान उपविजेता बनी*
*वही इस मैच के फाइनल मुकाबले में बेस्ट बॉलर पहाड़ी पठान के खिलाड़ी वसीम खान व बेस्ट बैट्समैन का खिताब गाज़ी एलेवन के राशिद खान व मैन ऑफ द सीरीज शेख अनस को मिला*
*इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद ने खेल समापन पश्चात कहा,खेल में एक कि जीत और दूसरे की हार होती है मैं चाहता हूं हारने वाली टीम आगे और मेहनत कर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए अगली प्रतियोगिता में अपनी जीत दर्ज करे मैं फाइनल मुकाबले में पँहुची विजेता व उपविजेता दोनो टीमो को मुबारकबाद देता हूँ आगे भी हमारा यह प्रतियोगिता का आयोजन बड़े स्तर के साथ जारी रहेगा,*खिदमत-ए-खल्क के तहत हमने नशा छोड़े खेल चुने की मुहिम को लेकर यह आयोजन किया, ताकि समाज के युवाओं में जागरुकता का संदेश पँहुचे,बस्तर संभाग मुस्लिम समाज/ऑ.मु.वै.फा.जगदलपुर ने हमेशा सेवा व जागरूकता के रूप में बेहतर कार्य किया है,मैं प्रतियोगिता में भाग लिए समाज की सभी टीमों को बधाई व मुबारकबाद देता हूँ, साथ ही आज हमारे अतिथियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इस समापन पर अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस प्रतियोगिता में शामिल होकर टीम का हौसला अफजाई किया हाजी वसीम ने कहा बहुत जल्द प्रतियोगिता का सीजन-4 किया जाएगा….साथ ही अतिथिद्वय ने दोनो टीम के खिलाड़ियों को बधाई व मुबारकबाद दी…*
*इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य मुशीर खान,राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान,साँसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि शादाब अहमद,समीर खान,अत्तु खान,शाकिब खान,जावेद बख्स,गट्टू,गोलू, आसिफ,फैजान, अमान शाह,शब्बीर खान,मैच के अंपायर रॉनी,विवेक सहित खिलाड़ी व बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे…*