मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।। राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता धुरगुडा के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन।

टास करवा कर मैच का विधिवत शुभारंभ किया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है आज जगदलपुर में इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, गांधी मैदान, सिटी ग्राउंड,धरमपुरा खेल परिसर के रूप में विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आपके ग्राम पंचायत धुरगुडा में प्रथम वर्ष जिला एवं राज्य स्तरीय यह आयोजन प्रशंसनीय है मैं सभी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच धुरगुडा श्रीमती दुर्गा उद्दे, हेमंत देवांगन,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
अपने आसपास की हर छोटी बड़ी खबरें व विज्ञापन के लिए व्हाट्सअप ग्रुप ज्वाइन करें