छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के जोन स्तरीय स्पर्धा का हुआ समापन संसदीय सचिव सहित जनप्रतिनिधियों ने उठाया खेलों का आनंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर।। राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन शुक्रवार 4 नवंबर को किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिसमें निगम अध्यक्ष कविता साहू व अतिथियों ने खेलों का आनंद लिया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राजीव गांधी युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जोन स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का समापन आज लाल बाग मैदान में किया गया। एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, श्रीमती सुषमा कश्यप, अनीता नाग, राजीव मितान जिला समन्वयक श्री सुशील मौर्य, पार्षद बी ललिता राव, कमलेश पाठक, लता निषाद, नगर पंचायत बस्तर के पार्षद अंकित पारेख उपस्थित थे।

राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने अपने खेल का जौहर दिखाया, जिसमें छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत गिल्ली डंडा, दौड़, कबड्डी, पिटुल, खो-खो, लंगडी दौड़, रस्साकशी, लंबी कूद जैसे खेल शामिल हैं। तीन दिवसीय जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सभी छत्तीसगढ़िया खेल प्रतियोगिता मे बच्चों से लेकर महिलाएं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर खेल में हिस्सा लेकर खेलों का आनंद उठाया। लाल बाग मैदान में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुरू किया। इसके माध्यम से बच्चे महिलाएं व पुरूष सभी वर्ग के लोग इस खेल में शामिल हुए, मुख्यमंत्री खेल विकास में लगातार कार्य कर रहे हैं, जिससे तहत आज वार्ड स्तरीय खेल के पश्चात जोन स्तरीय खेल का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया है। पराजित खिलाड़ी निराश ना हो मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व श्री राजीव शर्मा ने कहा कि सभी ने सभी उत्साह से इस छत्तीसगढ़ी ओलंपिक में भाग लिया। हारने वाले निराश ना हों और प्रयास करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी । मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल हमारे विलुप्त हुए पारंपरिक खेलों को जीवित करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन पूरे प्रदेश स्तर पर कराया है। जिसमें सभी वर्ग के लोग हमारे पारंपरिक खेलों का आनंद उठाया। मेरी ओर से सभी शुभकामनाएं व बधाई। पराजित खिलाड़ी निराश ना हो मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी। वही महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप हमारे पारंपरिक खेल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से सभी वर्ग के लोग वार्ड स्तर से लेकर जोन स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। आज इसी कड़ी में तीन दिवसीय जोन स्तर खेल का समापन हुआ। सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व बधाई । विजय प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जगदलपुर शहर का प्रतिनिधित्व करेंगे। निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू ने कहा राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जिसमें पारंपरिक खेलों का सभी वर्ग के लोगों ने वार्ड स्तर से लेकर जोन स्तर तक पहुंचकर इस खेल प्रतियोगिता का आनंद उठाया। जिला समन्वयक सुशील मौर्य ने आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!