राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मिजोरम मुख्यमंत्री होंगे शामिल,विधायक लखेश्वर बघेल एवं वरिष्ठ कांग्रेसी अरूण भद्रा ने दिया आमंत्रण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मातृभूमि संदेश, रायपुर /छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं प्रदेश बुथ प्रबंधन समिति के सदस्य अरुण भद्रा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 01 नवम्बर से 03 नवम्बर 2022 तक रायपुर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव हेतु शासन की ओर से आदिवासी बाहुल्य राज्य “मिजोरम के माननीय मुख्यमंत्री जोरामथंगा को निमंत्रण देने बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण भद्रा एवं अधिकारीगण आज मिजोरम में मुख्यमंत्री को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किये है।

ज्ञात हो कि राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 1 से 3 नवम्बर तक साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। महोत्सव में नौ देशों के जनजातीय कलाकारों सहित 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक कलाकार भाग लेंगे।

इस आयोजन में मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे। बता दें कि दिल्ली पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ तक लाने-ले जाने और उनकी मेहमान-नवाजी में इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन, दिल्ली (आई.सी.सी.आर) सहयोगी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!