विधायक निधि और निगम मद :शहर के शहीद पार्क में ओपन जिम व पेवर ब्लॉक के निर्माण कार्य का लोकार्पण ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर जिला बस्तर।। संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन व महापौर श्रीमती सफीरा साहू के द्वारा विधिवत पूजा कर किया गया । विधायक निधि से ओपन जिम लागत 10 लाख ,निगम मद पेवर ब्लॉक लागत 06 लाख से निर्माण कार्य किया गया है । लोकार्पण कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू , सभापति श्री यशवर्धन राव ,श्री राजेश राय ,श्री विक्रम सिंह डांगी ,श्री विजय कुमार ,नेता प्रतिपक्ष श्री संजय पांडे ,पार्षद कमलेश पाठक ,सुखराम नाग,दयाराम कश्यप ,निर्मल पानी ग्राही ,बलराम यादव ,सूर्या पानी ,ललिता राव ,मनोनीत पार्षद हरीश साहू,कौशल नागवंशी ,अमर सिंह आयुक्त श्री दिनेश कुमार नाग उपस्थित थे ।

शहीद पार्क में ओपन जिम लोकार्पण के अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने कहा शहरवासियों की मांग पर शहीद पार्क में विधायक निधि से ओपन जिम का निर्माण किया गया ,जिसे अब पार्क में घूमने वालों बुजुर्ग ,महिला ,युवाओं के द्वारा ओपन जिम में व्यायाम करने में सुविधा होगी । विधायक रेखचंद जैन ने लोकार्पण के अवसर पर ओपन जिम के लिए सेड निर्माण व योग अभ्यास करने के लिए निर्माण करने की घोषणा किया । उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरूप शहर विकास किया जा रहा है । महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा शहीद पार्क में ओपन जिम के निर्माण से सभी वर्गों के लिए पार्क में घूमने के साथ व्यायाम करने के लिए अच्छे वातावरण के साथ उपयुक्त स्थान मिला,शहर के लोगों की वर्षों पुरानी मांग रही ओपन जिम के संबंध में । वही नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने भी अपनी बात रखी। साथ ही पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव ने मंच संचालन किया,कार्यक्रम का आभार आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने किया । इस दौरान उप अभियंता चर्चित चांडक ,बसंत कुंजाम,राजेश पांडे ,स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ,युवोदय के वॉलिंटियर व काफी संख्या में जनमानस उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!