कलेक्टर चंदन कुमार के आदेश पर पर स्वास्थ विभाग और नगर निगम सक्रिय: जगदलपुर में डेंगू और मलेरिया प्रतिबंधात्मक अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर, मातृभूमि संदेश अश्वनी कुमार कौशिक ll जगदलपुर शहरी क्षेत्र में पाए गए डेंगू धनात्मक मरीज के रेस्पांस में आज महाराणा प्रताप वार्ड एवं अन्य डेंगू प्रभावित वार्डों में नगर निगम आयुक्त नाग तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरके चतुर्वेदी अपने अमले के साथ पहुंचे। इस दौरान शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभारी पीडी बस्तिया भी मौजूद थे। अमले में शामिल मलेरिया युनिट एवं शहरी स्वास्थ्य युनिट के सदस्यों द्वारा भ्रमण कर डेंगू के फैलाव के रोकथाम हेतु जानकारी ली गई एवं पानी ठहराव के स्त्रोतों को खत्म करने हेतु आवश्यक निर्देश एवं सलाह दिए गए। विशेषतः महाराणा प्रताप वार्ड डोंगरीपारा एवं खपराभटी में बहुत सारे गैरज एवं टायर रिपेयर के दुकान संचालित है, जिसमें अधिक मात्रा में पानी का ठहराव पाया गया जिससे मच्छर के लार्वे एवं मच्छर फैलने का स्त्रोत पाया गया।

घरो के आंगन में एवं गैरज और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ठहरे हुए पानी के स्त्रोतों में टेम्पोस के घोल का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं शहरी मितानीनों द्वारा डेंगू प्रभावित वार्डों के घर-घर में सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वेक्षण किया गया। महाराणा प्रताप वार्ड में 19 लोगों का रेंडम डेंगू जांच किया गया। 02 डेंगू सस्पेक्टेड लोगों का खुन जांच हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डेंगू के रोकथाम के लिए सर्वे के साथ-साथ व्यक्तिगत संपर्क कर लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!