अश्वनी कौशिक

बस्तर जिला जगदलपुर , शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भगत सिंह में कक्षा 9वी एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा नवमी में प्रथम कुमारी डिंपल 76.08% द्वितीय कुमारी दिव्या 70.03% तृतीय कुमारी दीपिका 68.6% ने प्राप्त किया ।कुल परिणाम 76% रहा । कक्षा 11वीं में प्रथम कुमारी वीना नाइक 77.4% द्वितीय कुमारी नीलम 75.8% तृतिय कुमारी तनीषा यादव 71.2% ने प्राप्त किया । स्कूल का परीक्षा परिणाम 72% रहा ।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती विनीता बेंजामिन ने विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश में और अधिक परिश्रम करने तथा प्रोजेक्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया । सभी विद्यार्थियों को समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी तथा अधिक बेहतर परिणाम हेतु प्रोत्साहित किया । स्थानीय परीक्षा प्रभारी श्री चंद्र प्रकाश देवांगन नवमी कक्षा शिक्षिका श्रीमती रोशनी शिंदे 11वीं कक्षा शिक्षिका श्रीमती नीतू शर्मा ने परीक्षा परिणाम की अंकसूची वितरित की । स्टाफ के श्रीमती हेमावती चिवहाने ,श्री अनिल शुक्ला, श्री किरण चौहान ,श्रीमती आशारानी पटनायक, श्री सतपाल शर्मा , श्रीमती स्मृति मिश्रा ,श्रीमती किरण महापात्र ,श्रीमती अंजू रावते श्रीमती गीता मूर्ति ,श्रीमती योजना देवांगन उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा श्री अभीराम पटेल और श्रीमती भारती नामदेव को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
