गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भगत सिंह में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया: संविधान भारत की आत्मा है :विनीता बेंजामिन प्राचार्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।। संविधान दिवस के उपलक्ष पर 26 नवंबर 2024 को भगत सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना एवं शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस के कार्यक्रम में प्राथमिक माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त विद्यार्थी गण एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। शाला के व्याख्याता चंद्र प्रकाश देवांगन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संविधान की शपथ दिलाई। कक्षा ग्यारहवीं की छात्र कुमारी महिमा ने संविधान दिवस पर कविता पाठ किया एवं संविधान की रूपरेखा एवं संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए हुए अपने लेख प्रकाशित किया। व्याख्याता चंद्र प्रकाश देवांगन ने बताया कि 2015 में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 125 में जयंती के अवसर पर संविधान दिवस मनाने की परंपरा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की। तब से प्रति वर्ष हम 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाते आ रहे हैं। संविधान भारत की आत्मा है ।यह संपूर्ण प्रभूतत्व संपन्न भारतीय गणराज्य की घोषणा करता है और संविधान के नियमों से भारत के सभी नागरिकों का परिचय कराता है। शाला की प्राचार्य विनीता बेंजामिन सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान दिवस की उपयोगिता बताते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। व्याख्याता किरण चौहान ने इस अवसर पर संविधान दिवस पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किया। व्याख्याता अनिल शुक्ला ने संविधान दिवस पर अपने स्वरचित कविता का पाठ करते हुए नारे लगाए। व्याख्याता शनीतू शर्मा ने इस अवसर पर रंगोली, नुक्कड़ नाटक ,चित्रकला,पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों से करवाया।रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी कविता, महिमा, हर्षिता, साक्षी ,माहेश्वरी, कल्पना, वासिनी, सपना ,नेहा, और चित्रकला में हरीश, सुनेमियां, हेमंत प्रीत राज, लवेश, दिव्या ,वंदना बघेल, लक्ष्मी बिस्वाल ,लक्ष्मी साहू , हर्षिता,खुशबू ,नंदिनी , अरुण आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अंबेडकर पार्क में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। संविधान दिवस पर गीत _गीता से ना चलता है,ना चलता है कुरान से, मेरा भारत चलता है ,भारत के संविधान से गीत प्रस्तुत किया गया। जिसे सारे बच्चों एवं शिक्षकों ने गाया। मानव श्रृंखला बनाकर हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!