किरण देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया भुतहा तालाब सौंदर्य करण कार्य भूमि पूजन कर लोकार्पण..चंद्रशेखर वार्ड जगदलपुर।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मातृभूमि संदेश।। आजाद वार्ड के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भूतहा तालाब सौंदर्यीकरण का लोकार्पण एवं बीटी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन लाखों रुपए के विकास कार्यों का शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। डीएमएफटी एवं महापौर निधि, विधायक निधि से शहर के चंद्रशेखर आजाद वार्ड में भूतहा तालाब में 69 लाख की लागत से पाथवे ,टोवाल,कॉर्पोरेट ग्रास पिचिंग व अन्य सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीटी सड़क निर्माण कार्य भूमि पूजन किया गया। साथ ही भूतहा तालाब के निकट पौधरोपण भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि भूतहा तालाब सौंदर्यीकरण की आवश्यकता रही ,तालाबों का संरक्षण करना जरूरी है । तालाब के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। साथ ही जनमानस के मांग के रूप बीटी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा। वहीं महापौर सफीरा साहू ने कहा कि महापौर निधि, डीएमएफटी एवं विधायक निधि से लाखों के विकास कार्यों का आज लोकार्पण व भूमि पूजन हुआ है, विधायक किरण देव के दिशा निर्देश में शहर में का विकास लगातार जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में शहर में चौमुखी विकास हो रहे हैं। सभी के सहयोग से जगदलपुर शहर के 48 वार्डों में विकास कार्य होंगे ।

 

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ,एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव,निर्मल प्रसाद पाणिग्रही ,नरसिंह राव ,आलोक अवस्थी ,वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे ,पार्षद नीलम यादव ,त्रिवेणी रंगारी एवं विद्याशरण तिवारी ,आयुक्त हरेश मंडावी ,वार्डवासी बालकृष्ण शर्मा ,शुभ सिंह कुरेटी,मनीष गुप्ता ,सपन देवागंन,सुभेद्र भदौरिया ,नागेश्वर राव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक किरण देव ने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप शहर में चौमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। वार्डवासियों के मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे। किरण देव ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चौमुखी विकास होंगे। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए। इस दौरान,निगम के अधिकारी ,कर्मचारी व बड़ी संख्या में वार्डवासी समझ में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!