
✍️कृष्ण कुमार.
मातृभूमि संदेश।। भारत 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. यह एक ऐसा पल है जो पूरे देश को गर्व और सम्मान से भर देता है। इसी कड़ी में शासकीय नवीन महाविद्यालय माहूद (बी) में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्था प्रमुख डॉ. के. आर. साहू द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्र की प्रगति और चुनौतियों पर विचार रखते हुए ज्वलंत मुद्दे जलवायु परिवर्तन और जल समस्या जैसे गंभीर मुद्दे पर विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ कर्मियों से एक पेड़ लगाने का अपील भी किया. कार्यक्रम का संचालन श्री तिर्की सर (सा. प्राध्यापक, हिन्दी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त अतिथि व्याख्याता एवं कर्मचारीगण तथा महा. विकास समिति के अध्यक्ष और समस्त विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थित रही.