प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे देश में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आरंभ किया:अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करें – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।।जिला स्तरीय वन महोत्सव में शामिल हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, तीस प्रजातियों के 600 पौधे लगाये गये।

वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुये और पौधरोपण कर वहाँ उपस्थित जनों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने कहा।

 

इंजीनियरिंग कालेज के बाॅयस हास्टल परिसर में समारोह पूर्वक छ: सौ पौधे तीस अलग-अलग प्रजातियों के लगाये गये। पौधरोपण करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रायें व गणमान्य नागरिक भी सहभागी बने। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति ज़िम्मेदारी से अपने जीवन में एक वृक्ष लगाये, यह आवश्यक हो गया है। पर्यावरण में हो रहे बदलाव और उससे होने वाले नुकसान को गंभीरता से समझते हुये वृक्षों की हरियाली बढ़ाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गंभीर विषय पर गहरी चिंता करते हुये समूचे देश में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम भी आरंभ किया है। हम सभी को इस पुनीत काम में बढ चढ कर सहभागी बनना चाहिये और स्वयं पौधरोपण करके अन्य लोगों को भी इसके लिये प्रेरित करना चाहिये। अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिये नि:शुल्क पौधों का वितरण संबधित विभाग द्वारा महाअभियान के रूप में किया जा रहा है। अपने घर के आंगन में, खुली सुरक्षित स्थानों में पौधरोपण करें और उनकी सुरक्षा भी करें।

कार्यक्रम में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने पौधे लगाने व उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। जिला स्तरीय वन महोत्सव में सांसद महेश कश्यप ने भी पौधरोपण किया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप ,विधायक विनायक गोयल, पद्मश्री धर्मपाल सैनी ,भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, कलेक्टर विजय दयाराम ,उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, धरमू मण्डावी, सीसीएफ आर सी दुग्गा,डीएफओ समा फारुकी डीएफओ उत्तम गुप्ता ,सुरेश गुप्ता,मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, आलोक अवस्थी, दयावती देवांगन, गोविन्द ईनाणी,अच्युत सामंत, मनी विक्रम, आशू आचार्य, अभिषेक तिवारी एवं जिला प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!