ब्यूरो/ मातृभूमि संदेश।। पुलिस अधीक्षक , शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन जगदलपुर में पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़कर, पूछताछ करने पर अपना नाम मोहित कुमार वाल्मीकि पिता बंशलाल वाल्मीकि निवासी रहीमपुर करीमपुर जिला कानपुर का होना बताए जिनके पास में रखे एक
छिंट दार बैग के तलाशी लेने पर 10.100किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। उक्त गांजा को माचकुण्ड जिला कोरापुट उड़ीसा के सप्लायार महेश चंद्र गौतम निवासी जयपुर तथा भीमा सेना पिता हरी सीसा से 20,000/- रु. में खरीदी करना बताने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सप्लाई में संलिप्त आरोपियों को भी त्वरित गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने से थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में टीम उड़ीसा रवाना हुआ तथा ओडिसा के कोरापुट जिला के माचकुण्ड के जंगल क्षेत्र से उक्त आरोपियों को 12 घंटे के भीतर पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी महेश चंद्र गौतम जो की मूलतः कानपुर यूपी का रहने वाला है बताया की वह फेरी लगाकर आइक्रीम तथा अन्य चीज बेचने का काम करना तथा इसी के आड़ में गांजा सप्लायर से संबंध बनाकर ग्राहक ढूंढकर उन्हें गांजा दिलवाने का काम करना बताया तथा अन्य आरोपी भीमा सेना सीसा ने पुछताछ में मेडिएटर महेश चंद्र गौतम को लंबे समय से गांजा सप्लाई करना बताया, दोनो आरोपीगण द्वारा काफ़ी लम्बे समय से गांजा सप्लाई के कार्य में लगा होना तथा आरोपी मोहित कुमार को गांजा सप्लाई करना स्वीकार करने से उक्त सभी आरोपियों को 20(B ), 29 NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया.

पुलिस द्वारा लगातार अब तक करोड़ों रुपए कीमतों की गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा जा चुका है उल्लेखनीय पकड़ी गई सामग्रियों का एक ही तरीके से पैकिंग करके लाया जा रहा है जिसे देखने से लगता है बहुत गहराई से अवैध रूप से गांजा तस्करी की जा रही है पुलिस को गांजा तस्करों गिरोह तक पहुंचाना संभव है क्या?। अवैध रूप से गांजा तस्करी करते रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया आरोपी , गांजा तस्करी सामग्री किस स्थिति में पकड़ी गई ? तस्कर के साथ सप्लायर को भी ओडिसा, कोरापुट के दुर्गम क्षेत्र माचकोट से 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार आरोपी से 10.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 1,10,000/-रूपये
बेहद ही शातिराना तरीके से किया जाता था तस्करी।
फेरी करने के आड़ में गांजा खरीददार तथा सप्लायर के बीच करता था मीडिएटर का काम आरोपियों के कब्जे से 10.100 कि. ग्राम गांजा किमती 1,10,000/- रु., 03 नग मोबाइल को जप्त किया गया
मोहित कुमार बाल्मीकि पिता बंशलाल बाल्मीकि उम्र 22 वर्ष निवासी रहीमपुर करीमपुर थाना बिल्लोर जिला कानपुर महेश चंद्र गौतम पिता श्याम लाल उम्र 47 वर्ष निवासी रहीमपुर करीमपुर थाना बिल्लोर जिला कानपुर भीमा सेना सीसा पिता हरी सीसा उम्र 25 वर्ष निवासी अम्बापड़ा थाना मच कुंड जिला कोरापुट
थाना बोधघाट जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति नया बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा एक पैर से लंगड़ा हैं अपने पास छिंट दार बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से उड़ीसा प्रांत से परिवहन कर रहा हैं।