मातृभूमि संदेश जगदलपुर।। जिला पशु चिकित्सालय की डॉ गीतिका ध्रुव व डॉ देव की चिकित्सीय टीम ने गाय के पेट का सफल ऑपरेशन कर 32 किलो पॉलीथीन निकाला। पशु चिकित्सकों का कहना है कि खाने की वस्तुओ को पॉलीथीन में डालकर ना फेंके, ना ही पॉलीथीन में किसी पशु को खाना दे, सब्जियों या खाने की वस्तु पॉलीथीन युक्त निगम के कचरा वाहनों को भी ना देंवे परिणाम स्वरूप पशु खाने के साथ पॉलीथीन का सेवन कर लेते है l और पीड़ादायक मृत्यु हो जाती है l


इस प्रकार के उल्लेखनीय कार्य के लिए पशु चिकित्सालय की पशु चिकित्सा पशु चिकित्सा अधिकारी गीतिका ध्रुव हुआ और डॉक्टर देव चिकित्सीय टीम में जो कार्य कर दिखाया है वह सराहनीय और सामान्य योग्य है।