संभागीय प्रभारी प्रवक्ता के रूप में भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।: अब जावेद खान बने लगातार तीसरी बार भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।।भारतीय युवा कांग्रेस ने जावेद पर जताया फिर भरोसा पुनः बनाए गए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता – भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल के पहले सीजन में ही बस्तर का नाम रौशन करने एवं अपना लोहा मनवाने वाले तेज़ तर्रार कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता जावेद खान को 2021 में भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी द्वारा नियुक्त किया गया था,बस्तर से आने वाले जावेद खान राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद से लगातार प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी एवं संगठन का मजबूत चेहरा बनकर उभरने में कामयाब होते रहे,जिसे देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस ने जावेद को लगातार चौथे वर्ष के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है,जावेद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ साथ यंग इंडिया के बोल सीजन 2 में ओडिशा के सहप्रभारी तथा यंग इंडिया के बोल सीजन 3 में बिहार के प्रभारी के रूप में भी संगठन से मिले दायित्व को निभाने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो न्याय-पत्र के कैंपेनर भी हैं।

जावेद को पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर जावेद ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी,वायनाड सांसद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रिनिवासन बीवी, राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी, वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव बिश्नोई,यंग इंडिया के बोल की राष्ट्रीय प्रभारी राष्ट्रीय सचिव रौशनी जैसवाल का आभार व्यक्त करते हुए दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं दुगनी ऊर्जा के साथ निर्वहन करने की बात कही है, विदित हो कि जावेद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता के रूप में भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!