योगी सरकार में चरमराई प्रदेश की कानून व्यवस्था- वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तर प्रदेश बना अपराधी प्रदेश, विधायकों पर हो रहे हैं हमले तो आम लोगों का होगा कितना बुरा हाल?

पुलिस नहीं लिख रही है मुकदमे, इस्तीफा दे सरकार

कौशाम्बी। प्रदेश में बड़े आपराधिक मामलों को लेकर विरोध में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई थी। लेकिन मौजूदा समय में सरकार की प्रशासनिक क्षमता के चलते यहां पर पूरी तरह से जंगलराज है। स्थिति यह है कि लोगों के साथ अपराध हो रहे हैं और पुलिस उनके मुकदमे नहीं लिख रही है। सरेआम विधायक के ऊपर हमले हो रहे हैं जो यह साबित करता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में सरकार को तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त बातें कांग्रेस के नेता वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी जारी एक विज्ञप्ति में कही।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि पूरे जिले में अवैध खनन माफिया हावी है। जिले में करोड़ों रुपए मूल्य की बालू प्रतिदिन इन माफियाओं के द्वारा सरकार के मिलीभगत से बेचा जा रहा है। जो सर प्रदेश की जनता के साथ धोखाधड़ी है यही नहीं यह सरकार आने से पहले भूमाफिया को खत्म करने की बात कर रही थी। लेकिन सरकार में जमीनों पर अपराधों की बाढ़ आई है। आज तक एक भी भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुआ इसके उल्टे यह भूमाफिया अब भारतीय जनता पार्टी के झंडे को अपने गाड़ी में लगाकर टहल रहे हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा एक आपराधिक सिंडिकेट की तरह काम कर रही है। इसका सीधा उदाहरण अभी हाल के ही दिनों में देखने को मिला है। जहां भाजपा के एक विधायक जिनके साथ आधा दर्जन से अधिक ससस्त्र पुलिस वाले सुरक्षा में रहते हैं और उनके साथ पांच वाहन खुद के रहते हैं। ऐसे में जब इनके ऊपर हमला हो सकता तो आम लोगों की सुरक्षा की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की सरकार जो कि कानून व्यवस्था की बात करती है वह पूरी तरह से फेल हो चुकी है। आज प्रदेश में अराजकता की स्थिति जंगलराज कायम कानून व्यवस्था की खराब हालत को देखते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!