छत्तीसगढ़ : थाना किस्टारम क्षेत्र के जिला सुकमा के 14 लाख के ईनामी नक्सलियों को थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत 3 हार्डकोर ईनामी सहित कुल 9 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफालता।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।।छ0ग0 शासन द्वारा गिरफ्तार 01 पुरूष नक्सली पर 08 लाख, 01 नक्सली पर 01 लाख एवं 01 महिला नक्सली पर 02 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ग्राम पालोड़ी के जंगल से किया गया है गिरफ्तारी।

सभी थाना किस्टारम क्षेत्र के है निवासी।

गिरफ्तार करने में जिला बल, डीआरजी, 208 वाहिनी कोबरा एवं 212, 217 सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही।

जिला सुकमा में श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), श्री कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, श्री सुनीत कुमार राय, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा के मार्ग-दर्शन एवं श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा, श्री जितेन्द्र कुमार ओझा, कमाण्डेन्ट 208 वाहिनी कोबरा, श्री सतीश कुमार दुबे कमाण्डेन्ट 217 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमाण्डेन्ट 212 वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, श्री शिखर मरावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मरईगुड़ा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 06.04.2024 को थाना किस्टाराम से जिला बल, डीआरजी, 208 वाहिनी कोबरा, 212, 217, वाहिनी सीआरपीएफ की सयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम पालोड़ी व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान पालोड़ी के जंगल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर कुल 02 महिला सहित कुल 09 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना कमशः 01. सुखराम उर्फ माड़वी आयता पिता स्व. जोगा (सीआरसी मेंबर (सीवायपीसीएम) ईनामी 08 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र 35 वर्ष साकिन बुर्कलंका थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 02. कलमु देवे पिता स्व. सुकड़ा (दक्षिण बस्तर डिवीजन डीव्हीसी सदस्य/पार्टी सदस्या, ईमानी 02 लाख छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुट्टेपाड़, थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 03. सोड़ी आयता पिता स्व. जोगा (पालाचलमा आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर ईनामी 01 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन टेटेमड़गू थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 04. कलमु गंगी पिता स्व. जोगा (किस्टाराम एरिया जनताना सरकार सदस्या) उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी टेटेमड़गू पेसेलपाड़ थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 05. कवासी लिंगा पिता भीमा (मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेसेलपाड़ टेटेमड़गू थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 06. मड़कम पोज्जा पिता जोगा (टेटेमडगू आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी टेटेमडगू दोरागुड़ेम पारा थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 07. मड़कम भीमा पिता स्व. मुडा (टेटेमडगु आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष) उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी टेटेमड़गू दोरागुड़ेम पारा थाना किस्टाराम जिला सुकमा, 08. रव्वा जोगा पिता देवा (टेटेमड़गू आरपीसी सीएनएम सदस्य) उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी दोरागुड़ेम टेटेमड़गू थाना किस्टाराम जिला सुकमा एवं 09. वंजाम माड़ा पिता नंगा (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी टेटेमड़गू पेसेलपाड़ थाना किस्टाराम जिला सुकमा, का होना तथा नक्सली संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये गये नक्सल संगठन में कार्य करने बताये जाने से सभी नक्सल आरोपियों को थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने पर सभी नक्सलियों के विरूद्ध थाना किस्टाराम में पूर्व से अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 307 भादवि. 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 07/2023 धारा 307 भादवि. 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। उपरोक्त प्रकरणों में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को दिनांक 06.04.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!