शादी समारोह में गए परिवार के सुने घर में लाखों की चोरी, मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर : नगर के एक व्यापारी के सुने घर पर चोरी का मामला आज परपा थाने में दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी माधव सिंह मेढ़तिया ने आज मीडिया को जानकारी दी की उनका परिवार बहन की शादी के समारोह में शामिल होने राजस्थान गया हुआ था, जहां उन्हें पड़ोसी द्वारा पता चला कि उनके घर में बीती रात किसी के द्वारा बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया है।

यह है पूरा मामला : 

शहर के व्यवसाई माधव सिंग मेढ़तिया (पिता कुंभ सिंग जाति राजपूत / क्षत्रिय उम्र 23 वर्ष, निवासी तिलक नगर वार्ड क० 27 धरमपुरा) ने जानकारी दी कि वे सपरिवार बीते 6 अप्रैल को प्रातः अपने निवास से राजस्थान जोधपुर गया थे और 8 अप्रैल को प्रातः लगभग सवा 5 बजे को जोधपुर पहुंच गए थे। जहां सुबह 6 बजे के आस पास उनके पडोस में जो एक व्यक्ति द्वारा फोन करके बताया कि आप के घर का ताला टूटा हुआ है। इसपर प्रार्थी माधव द्वारा पुलिस को संपर्क करने को कहा गया। इसके बाद वे तुरंत जगदलपुर के लिए रवाना हुए और 9 अप्रैल की सुबह वे जगदलपुर वापस आया और देखा कि मेरे घर के सामने का दरवाजा का ताला टुटा हुआ है। अंदर वाले दरवाजे का कुंडी टूटा हुआ है, अंदर के रूम के दरवाजे का भी ताला टुटा हुआ था एवं दो लोहे के आलगारी के दरवाजे व लाकर को भी तोड़ा गया है एक 10 ग्राम के सोने का सिक्का, 2 नग 5 ग्राम के सोने का सिक्का, तीन /3/ नग सोने की महिला अंगूठी एंव दो/2/ नग सोने की पुरूष वाली अंगूठी एक जोडी सोने की झूमका, एक नग सोने का हार लगभग 40 ग्राम, लगभग 70/80 नग चांदी का सिक्का, 7/8 जोडी पायल, बिछिया 5/6 नग, नथ एक नग सोने का 6/7 नग कान का फुल्ली, कैश करीबन 3,50,000 जो की पूजा कर रखा गया था नगदी व सोने, चांदी के सामान को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

बाइट 01 : माधव सिंह मेढ़तिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!