छत्तीसगढ़ बीजापुर मुठभेड़ में 6 माओवादी शव की शिनाख्ती।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया छत्तीसगढ़ बीजापुर मुठभेड़ में 6 माओवादी शव की शिनाख्ती।उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, प्रभारी उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (बीजापुर) विकास कटारिया, पुलिस अधीक्षक बीजापुर जितेन्द्र यादव लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

 

छत्तीसगढ़ ( बीजापुर ) मात्रभूमि संदेश- अश्विनी कुमार कौशिक।। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस बल तथा केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल द्वारा विगत दिनों में बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में अब तक कुल 32 माओवादियों के मुठभेड़ पश्चात शव बरामद किया गया है, इसके अतिरिक्त 167 माओवादी गिरफ्तार, 116 माओवादी द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। माओवादियों के जनविरोधी एवं गैर मानवीय हिंसात्मक गतिविधियों के ऊपर अंकुश लगाने हेतु आसूचना आधारित नक्सल विरोधी अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, जिससे बस्तर क्षेत्र की जनता की जान-माल की रक्षा करने के साथ-साथ क्षेत्र में शांति-सुरक्षा एवं समग्रित विकास हेतु बेहतर वातावरण निर्मित किया जा सके। उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, प्रभारी उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (बीजापुर) विकास कटारिया, पुलिस अधीक्षक बीजापुर जितेन्द्र यादव एवं सीआरपीएफ, कोबरा, जिला पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा सर्च अभियान की सतत् निगरानी कर रहेे हैं।

 

माओवादियों के जनविरोधी एवं गैर मानवीय हिंसात्मक गतिविधियों के कारण , लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक करना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बन गई है अभी हाल ही में घटित दिनांक 27 मार्च, 2024 को जिला बीजापुर के थाना बासागुड़ा अंतर्गत ग्राम चिपुरभट्टी के जंगलों में आज हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली के शव, 4 पुरूष नक्सली के शव सहित कुल 6 माओवादियों के शव बरामद किये गये।

बरामद किये गये 6 माओवादियों के शवों की प्राथमिक तौर पर शिनाख्तगी इस प्रकार हुई है:-

नागेश पुनेम, पीएलजीए प्लाटून नं. 10 डिप्टी कमाण्डर, ईनामी रू.05 लाख, वेट्टी सोनी, प्लाटून नं. 10 की सदस्या (नागेश की पत्नि) ईनामी रू.02 लाख।

कोवासी गंगी, एरिया कमेटी सदस्या/सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम रू.05 लाख आयतु पुनेम, पीएलजीए प्लाटून नं. 10 सदस्य, ईनाम रू.02 लाख, सुक्का ओयाम, स्मॉल एक्शन टीम कमाण्डर, ईनाम रू.01 लाख नुप्पो मोका, मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर, ईनाम रू.01 लाख घटनास्थल से कारबाईन- 1 नग, 9mm पिस्टल- 2 नग, 12 बोर बंदूक- 1 नग, भरमार बंदूक- 2 नग, माओवादियों का वायरलेस सेट, दैनिक उपयोग की सामग्री आदि घटनास्थल से बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!