बैनपल्ली के जंगलों से वाहनों को तोड़फोड़/आगजनी करने की घटना में शामिल 02 माओवादियों को किया गया गिरफ्तार”:231 बटालियन जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा (छ०ग०)

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।। “231 वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा बैनपल्ली के जंगलों से वाहनों को तोड़फोड़/आगजनी करने की घटना में शामिल 02 माओवादियों को किया गया गिरफ्तार.”

231 वाहिनी कमांडेंट श्री सुरेन्द्र सिंह, के मार्गदर्शन में वाहिनी के परिचालनिक क्षेत्र में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत सीआरपीएफ 231वीं वाहिनी के कमारगुड़ा कैम्प से जी,एफ एवं यंग प्लाटून का बल एस.सी.ओ. ड्यूटी हेतु थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के ग्राम परलागट्टा एवं बैनपल्ली की ओर रवाना हुये थे कि ग्राम परलागट्टा एवं बैनपल्ली के बीच जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्तियों को सुरक्षाबलों के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। 231 वाहिनी द्वारा पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु सिविल पुलिस को सौंप दिया गया । सिविल पुलिस के द्वारा से पूछताछ करने उन्होंने पर अपना नाम पोदिया उर्फ अजय पुनेम पिता सन्नु पुनेम उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसनार गोरगेपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर जो पीड़िया पंचायत मिलिशिया सदस्य एवं सोना लेकाम पिता स्व0 भीमा लेकाम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी पीड़िया लेकामपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर जो ग्राम पीड़िया भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर के पद पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में कार्य करना बताये व वर्ष 2023 थाना किरन्दुल एवं बचेली के बीच रेल्वे दोहरीकरण कार्य में लगे पोकलेन वाहन को तोड़फोड़ कर आगजनी करने की घटना में शामिल होना बताया। उक्त पकडे गए माओवादियों को थाना किरन्दुल के अप0 क्रं0 30/2023 धारा 147, 148, 149, 435 भादवि0 एवं 13(1) 38(1) 39(2) विविक्रिनिअधि0 पंजीबद्ध होने से विधिवत रूप से गिरफ्तार कर आज दिनांक 22.03.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!