दंतेवाड़ा बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर मौके से दो हथियार बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल, गमपुर के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़.

छत्तीसगढ़ ( दन्तेवाड़ा ) मात्रभूमि संदेश- अश्विनी कुमार कौशिक।। मुठभेड़ में एक पुरुष माओवादी व एक महिला माओवादी के शव बरामद जिनकी पहचान की जा रही है।मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है।

सर्च के दौरान पुलिस ने दो नग हथियार एवं भारी मात्रा में गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री जप्त की है। घटना स्थल के आसपास सघन सर्चिंग जारी है।

दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी (DRG) एवं बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा, तथा सी आर पी एफ (CRPF) 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान आज पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ मे एक पुरुष माओवादी व एक महिला माओवादी को मार गिराने मे दंतेवाड़ा पुलिस को सफलता मिली है।

क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!