हितग्राही विभाग के लिंक पर घर बैठे सूची में देख सकते हैं नाम–
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर अरुण पाण्डेय ने इस बारे में बताया कि हितग्राहियों को सूची में नाम देखने की सुविधा हेतु विभाग द्वारा लिंक https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status तथा https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/antrim-suchi जारी किया गया है, जिसमें हितग्राही अपना आधार नंबर डालकर अपने आवेदन पत्र की स्थिति स्वयं घर बैठे भी देख सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण योजना जिला बस्तर “महतारी वंदन योजनान्तर्गत “एक लाख 94 हजार से अधिक आवेदन हुए जमा –
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार 8 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष में जिले में महतारी वंदन योजना के तहत एक लाख 94 हजार से भी ज्यादा आवेदन पत्र जमा हुए हैं, इस योजनाओं को महिला के दिवस के उपलक्ष्य पर ₹1000 देने का प्रावधान है प्रत्येक माह,उक्त प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण उपरांत अनन्तिम सूची का प्रकाशन सम्बन्धित ग्राम पंचायतों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जा चुका है। इन ग्राम पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों में उक्त सूची देखी जा सकती है। साथ ही अब 23 फरवरी से 25 फरवरी तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जा रही है।