
मातृभूमि संदेश बस्तर।।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सर्वे द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत बागमोहलई 1, बागमोहलई 2, इच्छापुर 1, इच्छापुर 2 और रेटावंड का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चाकर जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि बागमोहलई 1, बागमोहलई 2 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 150 मकान स्वीकृत है। इसी प्रकार इच्छापुर 1, इच्छापुर 2 में 88 प्रधानमंत्री आवास एवं रेटावण्ड में 55 आवासों की स्वीकृति दी गई है इसमें आधे से अधिक मकान पूर्ण कर लिया गया है। शेष प्रगतिरत है उसे जल्द पूर्ण करने कहा गया है। इसके लिए प्रत्येक हितग्राहियों को एक लाख 30 हजार का भुगतान भी किया गया है।
