नया बस स्टैण्ड में घटना को दिया गया अंजाम रात के अंधेरे में जगदलपुर नगर में एक गैंग के गुर्गों द्वारा दूसरे गैंग के सरगना को पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायर करने वाले छ युवको पर पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही :आरोपी घटना रिपोर्ट के 24 घंटे के अंदर पुलिस के गिरफ्त में नगर में कानून का डर :नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=APh1eqoAFSQ[/embedyt]
मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमारसिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नया बस स्टैण्ड में दिनांक 14-15.02.24 की रात में एक शहर के एक गैंग गुर्गों द्वारा दूसरे गैंग के सरगना को पिस्टल से जान से मारने की धमकी देते हुए फायर कर जान से मारने का असफल प्रयास करने वाले छः युवकों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 14-15 फरवरी 2024 को नया बस स्टैण्ड सुलभ शौचालय के पास में प्रार्थी अमित शर्मा को नाथू व टाकलू भैय्या का केश वापस नहीं लेगा ना कहते हुए राज दुग्गा अपने पीछे कमर के पास से एक पिस्टल जैसे दिखने वाले हथियार निकालकर लहराते हुए मेरे सामने चलाये कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लेकर:आरोपी घटना रिपोर्ट के 24 घंटे के अंदर पुलिस के गिरफ्त में। 
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक – कविता धुर्वे, लीलाधर – जवान।

बोधघाट-कोतवाली के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु सभी टीम को तुरंत विभिन्न दिशाओं पर रवाना किया गया, विभिन्न टीम के लगातार अथक प्रयास से 04 आरोपीगण राज दुग्गा, चिराग साहू, किशोर चालान तथा मोहम्मद अल्ताफ जो घटना को अंजाम देकर तत्काल ओडिसा फरार हो गए थे को पकड़ने में सफलता मिली तत्पश्चात उक्त अरोपीगण के मेमोरेंडम कथनानुसार अन्य 02 आरोपीगण त्रिनाथ दुर्गा एवम हेमंत ध्रुव को जगदलपुर से पकड़ने में सफलता मिली जिनसे से पुछताछ करने पर बताये की प्रार्थी को पिस्टल से जान से मारने की नियत से जान से मारने का असफल प्रयास कर अपराध कारित करना स्वीकार किए जो आरोपियो से पिस्टल को बरामद- जप्त कर, गिरफ्तार किया गया। आरोपियो को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – कविता धुर्वे, लीलाधर जवान।
सभी आरोपी घटना रिपोर्ट के 24 घंटे के अंदर पुलिस के गिरफ्त में।
जप्त सामग्री – एक नग देशी पिस्टल, 02 नग कारतूस, 02 चाकू, 09 मोबाइल, एक कार।

राज दुर्गा उर्फ पदुनाथ दुर्गा पिता कृष्णनाथ दुर्गा उम्र 29 वर्ष निवासी परपा नाका गीदम रोड़ तेतरकुटी महाराणा छत्रपति वार्ड जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)। चिराग साहू पिता राकेश साहू उम्र 21वर्ष निवासी कुम्हारपारा सुभाष पेट्रोल पम्प के सामने जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)
मोहम्मद अल्ताफ खान पिता मोहम्मद मेहताब उम्र 29 वर्ष निवासी वृन्दावन कालोनी मस्जिद के पास थाना बोधघाट जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)। किशोर चालान पिता अखलेश्वर चालान उम्र 24 वर्ष निवासी बोधघाट डोगरीपारा मनके फर्नीचर थाना बोधघाट जिला बस्तर (छ.ग.) त्रिनाथ दुर्गा उर्फ नाथु पिता कृष्णानाथ दुर्गा उम्र 38 वर्ष निवासी तेतरकुटी जगदलपुर जिल बस्तर(छ.ग.) हेमंत ध्रुव उर्फ टाकलु पिता राजेन्द्र ध्रुव उम्र 32 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप वार्ड 47 तेतरकुटी थाना बोधघाट जिला- बस्तर(छ.ग.)