भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव :”गांव चलो अभियान” में शामिल हुयें भाजपा।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर मुख्य संपादक अश्विनी कुमार कौशिक।। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे “गाँव चलो अभियान “में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुये। नगरनार मण्डल के ग्राम तुरेनार में शनिवार को देर शाम पहुँच कर ग्रामीणों के बीच बैठ कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीधे संवाद किया व उनकी समस्यायें से रूबरू हुये। गांव चलो आभियान के तहत ग्राम के बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं से बातचीत कर राज्य व केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में अवगत कराया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्राम देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और गांव के चौपाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, जो सदैव जनता जनार्दन की सेवा व विकास के लिये संकल्पित है।

मातृशक्तियों, माता बहनों बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की है। जिसमें हर विवाहित महिला के बैंक खाते में प्रति माह एक हजार रुपये सीधे जमा होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिले, इस हेतु 18 लाख परिवार का लक्ष्य साध कर काम हो रहा है। किसान भाईयों, श्रमिकों, युवाओं सभी के लिये केन्द्र व राज्य की अलग अलग योजनायें संचालित हो रही है, जिसका सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन को बेहतर बनाने व विकास से जुडा़ है। किरण देव ने कहा कि तुरेनार गाँव के संबंध में जो भी समस्यायें है, विकास कार्य होने है, उस पर यथाशीघ्र काम किया जायेगा। मंच संचालन नगरनार मंडल अध्यक्ष श्री सुब्रतो विश्वास के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर सरपंच संपत कश्यप ,प्रदीप देवांगन ,राधे पद्रे, महेश कश्यप, माटी पुजारी गुड्डू राम, महादेव बघेल, विद्याधर सेठिया, दयाराम कश्यप एवं रूपेश समरथ के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा की युवा साथी एवं काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!