जनकल्याणकारी कार्यों के लिए डीएमएफडी मद को किया जाए उपयोग – वन मंत्री केदार कश्यप।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वन मंत्री की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद सह समीक्षा बैठक शासी परिषद के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे केदार कश्यप की अध्यक्षता में यह मीटिंग रखी गई है उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में करोड़ों रुपए का घोटाला बी.जे.पी के R.T.I सूचना के बीजेपी के (सूचना का अधिकार) प्रकोष्ठ में किया खुलासा क्या इसकी जांच कराएंगे?

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कार्ययोजना पर किया गया चर्चा।

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जिन कार्यों में विभागीय बजट का प्रावधान नहीं हो उन जनकल्याणकारी कार्यों के लिए डीएमएफडी मद को उपयोग किया जाए। डीएमएफटी मद में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा जाए ताकि स्वास्थ्य के लिए बेहतर व्यवस्था किया जा सके। साथ ही उन्होंने नदियों के किनारे विद्युतीकरण, देवगुड़ी जीर्णोद्धार, पंचायतों को सक्षम बनाने की आवश्यकता को जैसे किए जा सकते है। साथ ही डीएमएफडी मद से स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए और जनपद स्तर पर डीएमएफडी मद के कार्यों का विवरण रखा जाए। इसके अलावा राज्य और केंद्र की योजनाओं का सुचारू संचालन किया जाए।

 

बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के डीएमएफटी मद से संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्ययोजना पर चर्चा किया गया। बैठक में विभागवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया गया।

जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा कि जनप्रतिनिधि-अधिकारी एक दूसरे से समन्वय कर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देंगे। बस्तर अंचल में विकास कार्यों के तहत मूलभूत संरचना का निर्माण किया जा रहा है इसका लाभ आम नागरिकों मिलेगा। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कार्यों के संबंध में जानकारी दी।बैठक में पेयजल समस्या, प्राचीन तालाबों का संरक्षण, सामूहिक खेती को बढ़ावा,फलदार पौधरोपण, बड़े ग्रामों में दो उचित मूल्य की दुकानों संचालन, बड़ी पंचायतों में रोजगार के साधनों का विकास जैसे प्रस्तावों पर चर्चा किया गया। साथ ही चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और शासी परिषद के सदस्यों द्वारा उनके क्षेत्र के समस्या और अन्य विषय रखे गए जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, शासी परिषद के गणमान्य सदस्य,जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान संचालक धम्मशील गणवीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!