बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के.अपने निरीक्षण दौरे में अचानक सामान्य वन मंडल के अंतर्गत माचकोट परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिरिया पहुंच कर पहुंच कर “तिरिया को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास हेतु ग्रामीणों से चर्चा।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तिरिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में चर्चा किए।                                 

मातृभूमि संदेश जगदलपुर।। टाईपदर ग्राम के लिफ्ट एरिगेशन कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, प्रोजेक्ट के सफल होने में ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका जरूरी :- कलेक्टर विजय दयाराम के.।

जगदलपुर जिले के ग्राम टाईपदर में जल संसाधन विभाग द्वारा गणेश बहार नाला में स्थापित स्टाप डेम और लिफ्ट एरिगेशन कार्य का गुरुवार को कलेक्टर विजय दयाराम के. ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से लिफ्ट एरिगेशन के कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट के सफल होने के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका जरूरी है। सिंचाई योजना से ग्रामीण को होने वाले लाभ का अवगत कराते हुए सिंचाई हेतु स्टोरेज टैंक से श्रमदान से नाली का निर्माण कर प्रशासन का विश्वास जीतने कहा, ताकि ग्रामीणों की मांगों पर अन्य विकास कार्य को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि इस लिफ्ट एरिगेशन से लाभान्वित सिंचित क्षेत्र में सभी हितग्राही नगदी फसल गन्ना की खेती कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

 

कलेक्टर ने कहा कि इस योजना के लिए वर्ष 2010 से बेगलुरू के प्रोफेसर डॉ पुनीत सिंह ने इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए अपना बहुमूल्य योगदान और स्वम का धन भी लगाया है इसके अलावा प्रशासन की ओर से आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। इतनी बड़ी लागत से बने प्रोजेक्ट का समुदाय बेहतर उपयोग कर आने वाली पीढ़ी के लिए संसाधन बनाने में सहयोग दें।

कलेक्टर ने टाईपदर के गणेश बहार नाला में स्थापित स्टाप डेम, लिफ्ट एरिगेशन के लिए स्थापित टरबाईन और स्टोरेज टैंक का अवलोकन कर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सुकमा और जशपुर जिले में स्थापित लिफ्ट एरिगेशन के कार्य के समान गति देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, जल संसाधन विभाग के रिछारिया,जनपद सीईओ अमित भाटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

ज्ञात हो कि लगभग 6 करोड़ की लागत से बन रहे इस योजना से ग्राम टाईपदर के 40 हेक्टेयर जमीन को सिंचित, गांव की पेयजल और लघु पन बिजली उत्पादन की कार्य योजना है। जिसमें टरबाइन स्थापना और अन्य निर्माण कार्य को गति दी गई है। पानी का स्टोरेज टैंक तक पहुंचाने वाली काम को पूर्ण कर जांच किया जा चुका है।

 

तिरिया को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास हेतु ग्रामीणों से चर्चा-

कलेक्टर विजय अपने निरीक्षण दौरे में अचानक तिरिया के संगम स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से तिरिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में चर्चा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!