
भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर जिला बस्तर के, तत्वाधान में क्षेत्रीय प्रबंधक उपकार वर्मा साहब, क्षेत्रीय प्रबंधक सत्या के आव्हान पर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक सतपथी साहब के निर्देशानुसार भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारक पेंशनरों को आमंत्रित किया गया।

04.11.2023 दिन शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारक पेंशनरों को आमंत्रित किया गया। छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ जगदलपुर जिला बस्तर ने बैंक से प्राप्त सूचना अनुसार अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ जगदलपुर ने पेंशनरों को सूचित कर कार्य क्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्या को रखने, जीवन प्रमाण पत्र भरकर जमा करने, एवं स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने आमंत्रित किया।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Ziy_Mu1gzRo[/embedyt]
परिणाम स्वरूप सैकड़ों पेंशनरों एवं परिवार पेंशनर साथियों, एवं पदाधिकारियों एवं महिला पेंशनरों की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। बैंक शाखा प्रबंधक आचार्य द्वारा सर्व प्रथम पेंशनर संघ के अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष के के द्विवेदी को मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर आमंत्रित किया, एवं भारतीय स्टेट बैंक खाताधारक पेंशनर संघ के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण मुरारी महापात्र जी को मंच पर आमंत्रित किया।तव तक राजेन्द्र सिंह चौहान ने अपनी तुकबंदी द्वारा पेंशनरों का मनोरंजन किया।

सभी पेंशनरों का मेडिकल चेकअप किया गया। इस आमंत्रण में शाखा प्रबंधक कलेक्टर द्वारा जीवन प्रमाण पत्र बटवा कर सभी से जीवित प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया है जिससे पेंशनों को सुविधा का सामना न करना पड़े, पेंशन संघ के अध्यक्ष ने अनुरोध किया है कि पेंशनरों के लिए बैंक में अलग काउंटर बनाया जाए, यह भी कहा गया की जो कर्मचारी पेंशन भोगी है बैंक नहीं पहुंच पाते हैं हमें सूचित करने पर घर पहुंच उनसे जीवन प्रमाण पत्र बना लिया जाएगा, 75 वर्ष की आयु तक बैंक उन्हें लोन दे सकती है, वरिष्ठ नागरिकों को 15h फॉर्म भरकर आवश्यक जमा करना चाहिए ताकि आयकर की कटौती न हो सके, यह भी सभी पेंशनों को अवगत कराया गया है कि अपने खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी मोबाइल नंबर ओटीपी आदि किसी को ना दे जिससे बहुत बड़े नुकसान हो सकता है, सभी कर्मचारियों को सभी पेंशन भोगी कर्मचारियों को बैंक प्रबंधन ने सल्प हार करते हुए, कलम- पेड और स्मृति भेट भेट किया गया, संघ ने अंत में कहा है कि “सभी साथियों को मतदान कराएं यही हमारा लोकतंत्र है।”