डॉक्टरों ने मासूम को दी नई जिंदगी : बच्चे के दोनों हार्ट वाल्व हो गए थे खराब, अंबेडकर अस्पताल में हुई निशुल्क सर्जरी, कृत्रिम हार्ट वाल्व लगाकर बचाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता दिनेश राजपूत की रिपोर्ट, बस्तर/रायपुर. राजधानी के अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टरों ने 13 साल के बच्चे को नई जिंदगी दी है. पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एसीआई के हार्ट चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में 13 साल के मासूम के हार्ट का ऑपरेशन कर बच्चे की जान बचाई है. दिल की बीमारियों का इलाज़ करने वाले इस सरकारी संस्थान में हार्ट चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में मासूम के हृदय में कृत्रिम वॉल्व का सफल प्रत्यारोपण हुआ. डॉ. कृष्णकांत साहू ने बताया, जब यह बच्चा सीटीवीएस ओपीडी में आया तो हार्ट फेल्योर की स्थिति में था. ठीक से सांस ले नहीं पा रहा था एवं शरीर सूजा हुआ था. जांच के बाद पता चला कि बच्चे के दो वाल्व खराब हो गए हैं, जिसके कारण उसका हृदय ठीक तरह से रक्त को शरीर में पंप नहीं कर पा रहा था एवं हार्ट का साइज बहुत बड़ा हो गया था, जिसको मेडिकल भाषा में कार्डियोमेगाली विद हार्ट फेल्योर कहा जाता है. डॉ. साहू ने परिजनों को बताया कि बच्चे का ऑपरेशन करना जरूरी है. ऑपरेशन बहुत ज्यादा रिस्की है, क्योंकि बच्चे का हार्ट कमजोर हो गया है एवं साइज बढ़ गया है. कुछ दिन दवाइयों में रखकर एंटीफेल्योर ट्रीटमेंट दिया जाएगा.इस बच्चे को रूम्हैटिक हार्ट डिजीज ) नामक बीमारी थी. यह बीमारी बचपन में सर्दी खांसी को नजर अंदाज करने से होती है. स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया गले में संक्रमण करता है, जिससे सर्दी एवं खांसी हो जाती है एवं समय से इलाज न लेने पर हमारे शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र द्वारा इस बैक्टीरिया के विरूद्ध में एंटीबॉडी बनना प्रारंभ होता है. अधिकांश प्रकरण में यह एंटीबॉडी इस बैक्टेरिया को खत्म कर देती है, परंतु कुछेक केसेस में यह एंटीबॉडी हमारे हृदय के अंदर स्थिति वाल्व टिशु को डैमेज करना प्रारंभ कर देती है, जिससे हृदय का वाल्व खराब होकर सिकुड़ जाती है या वाल्व में लिकेज प्रारंभ हो जाता है. इससे बच्चों की मौत भी हो जाती है. इसे हम मिसगाइडेड मिसाईल भी कहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!