संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने निगम पदाधिकारियों के साथ शहर के दो वार्डो में 70 लाख से अधिक के कार्यों का भूमि-पूजन किया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महापौर श्रीमती सफीरा साहू,ईविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के साथ शहर के गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 एवं छत्रपति शिवाजी वार्ड क्रमांक 35 में 70 लाख 31 हजार रुपए के सी सी सड़क,आर सी सी नाली एवं बी टी रोड़ निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया।

जिन कार्यों का भूमि-पूजन किया गया उनमें गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 में ज्योति यादव घर से बुटीकी घर तक सी सी सड़क निर्माण कार्य 2.96 लाख,दिप्ती कान्वेंट स्कूल के सामने गली में सी सी सड़क निर्माण 7.41 लाख,प्रिया मेडिकल से दिक्षित घर तक आर सी सी नाली निर्माण 5.84 लाख,पवन घर से साव घर तक आर सी सी नाली निर्माण 4.69 लाख, विशाल मेगा मार्ट के पीछे गली से पानीग्राही घर तक बी टी सड़क निर्माण लागत 9.84 लाख रुपए एवं छत्रपति शिवाजी वार्ड क्रमांक 35 में बलवंत आचार्य घर से बरगद पेड़ तक बी टी रोड़ निर्माण लागत 10.57 लाख रुपए, नाथूराम घर से बस्तर परिवहन संघ तक आर सी सी नाली निर्माण 5.51 लाख रुपए, पाण्डे गली में सी सी सड़क निर्माण 3.85 लाख,तेतरखुटी पारा के पास सामुदायिक भवन निर्माण 10.04 लाख,नाकापारा में आर सी सी नाली निर्माण कार्य लागत 9.60 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया गया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=litgMu4FL_E[/embedyt]

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा के अनूरूप कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा की यह दोनों वार्ड नये बने हैं पूर्व में यह ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता था इसलिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है इस हेतु प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी के सहयोग से लगातार धन राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=5D1PTOfht1M[/embedyt]

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा की हमारी कांग्रेस की सरकार में आज नगर निगम में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं उतने कार्य भाजपा के पंद्रह सालों में भी नहीं हुआ था विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन जी एवं महापौर श्रीमती सफीरा साहू जी के प्रयासों से आज जगदलपुर अपने नये स्वरूप में दिखाई दे रहा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=G_VIY_TJUiM[/embedyt]

इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की आज जगदलपुर नगर निगम अपने नये स्वरूप में दिखाई दे रहा है यह हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच का परिणाम है शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान, लाईब्रेरी, दलपत सागर, सड़क,पुल पुलिया का निर्माण किया गया है जो की हमारी सरकार के समावेशी विकास की अवधारणा को दर्शाता है।

 

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पार्षद एवं लोकनिर्माण विभाग के सभापति एवं प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव ने किया।

 

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य,एम आई सी सदस्य, यशवर्धन राव,राजेश राय, सुषमा कश्यप, पार्षद बलराम यादव, पंचराज सिंह, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, सूर्या पाणी, वरिष्ठ नेता गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, अवधेश झा, शहनवाज खान, अभिषेक नायडू, असीम सुता, अभिषेक गुप्ता, महेश सिंह ठाकुर,एफ आर गायकवाड़, श्रीमती वनिता गेडाम, एम गेडाम,पी एस मरकाम, एस एस बघेल, पी आर पंसारे, राजू बघेल, किरण गुप्ता, शिव नारायण पांडेय, जितेंद्र पाण्डेय, निर्मल प्रशाद जोशी, लुप्तेश्वर आचार्य, गायत्री ठाकुर, कल्पना ठाकुर, साधू राम, फूलमनी बघेल, शकुंतला विश्वकर्मा गोविंद साय बेसरा एवं नगर निगम के कार्यपालन अभियंता तिग्गा समेत अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!