नल जल योजना संसदीय सचिव रेखचंद जैन के भागीरथी प्रयासों से चार ग्रामों में 2 करोड़ 76 लाख से पहुंचा।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकटी सेमरा, खूटपदर ,जीरागांव एवं छोटे गरावंड खुर्द में 2 करोड़ 76 लाख 46 हजार रुपए के नल जल योजना स्वीकृत हुआ जिसका भूमि पूजन आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया।

 

ग्राम पंचायत नकटी सेमरा में 1 करोड़ 14 लाख 35 हजार रुपए की लागत से नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग तीन एचपी पंप हाउस 1नग,सोलर पंप 3 नग ( 9 मीटर स्टेजिंग,10000 लीटर क्षमता ) क्लोरीनेशन कक्ष 1 नग,बाऊन्ड्री वाल 1 नग,टंकी निर्माण 40 किलो लीटर क्षमता,पाईप लाईन विस्तार कार्य 1730 मीटर जिससे की 237 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचेगा, ग्राम पंचायत खुटपदर में 56 लाख 58 हजार रुपए की लागत से पावर पंप 1 नग 5 एचपी,पम्प हाउस 1 नग, क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग,बाऊंन्ड्री वाले 1 नग, टंकी निर्माण 40 किलो लीटर, पाइप लाइन विस्तार 765 मीटर, जिससे की 169 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचेगा,ग्राम जीरागांव पंचायत कुम्हली में 49 लाख 29 हजार रुपए की लागत से पावर पंप 1 नग 3 एचपी,पंप हाउस 1 नग, क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग, बाउंड्री वॉल 1 नग, टंकी निर्माण कार्य 40 किलो लीटर , पाइप लाइन विस्तार कार्य 1680 मीटर जिससे की 97 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचेगा इसी तरह ग्राम पंचायत छोटे गरावंड खुर्द में 56 लाख 24 हजार रुपए की लागत से पावर पंप 1 नग 3 एचपी, क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग, बाउंड्री वॉल 1 नग, टंकी निर्माण कार्य 40 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1464 मीटर जिससे की 180 घरों में सीधे नल से पानी पहुंचाया जाएगा।

रेखचंद

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप हर गांव हर मोहल्ले के हर घर तक नल से पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है जो सुविधाएं पहले शहरी क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध थी अब सूदूरवर्ती ग्रामीणों को भी उपलब्ध कराई जा रही है हमारी सरकार में हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों के कारण आज ग्रामीण क्षेत्र के गांव गांव तक पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य आरंभ है।

 

 

 

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, सरपंच जीरागंव सुखदेव बाकडे, सरपंच कूटपदर रायबली नाग पूर्व सरपंच कूटपदर शिरो नाग, सरपंच छोटे गरावंड खुर्द महादेव बघेल,मनीराम बघेल,मनदेव बघेल,शंकर कश्यप,महेश बघेल, शुकुलधर नाग,उदबतो नाग,दशरथ नाग उप सरपंच, श्रीमती कुन्ती नाग,श्री जगमोहन पंच,दशमु नाग पंचमी,किशन लाल वर्मा,मोहन,मनमती,सचिव श्रीमती गुलाब सिंह,हरी नाग,सुकलधर नाग,मोगरू कोटवार,चैतू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!