नारायणपुर जिला बल, बीडीएस एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही मामला थाना छोटेडोंगर क्षेत्र का.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर पुलिस द्वारा पल्ली-बारसूर मार्ग पर आई.ई.डी. डिटेक्ट कर नष्ट किया गया कड़ेनार एवं कड़ेमेटा के मध्य बड़े बुरगुम में निर्माणाधीन सड़क पर लगाया गया था आई.ई.डी.।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e28EhvWaKJw[/embedyt]

 

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।। नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को धोखा देने के नीयत से सड़क पर लगाया गया था प्रेशर आई.ई.डी. का मैकेनिज्म।

प्रेशर आई.ई.डी. मेकेनिजम के नीचे लगाया गया था प्रेशर रिलीज आई.ई.डी.।

05 कि.ग्रा. का प्रेशर रिलीज आई.ई.डी. मिला।

 

नारायणपुर जिला बल, बीडीएस एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी की संयुक्त कार्यवाही मामला थाना छोटेडोंगर क्षेत्र।

पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा (भापुसे.) के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि आज जिला पुलिस पुलिस बल, आईटीबीपी एवं BDS (बम डिस्पोजल स्क्वाड़) की संयुक्त टीम कैम्प कड़ेमेटा एवं कड़ेनार से रोड़ ओपनिंग एवं नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुई थी, क्षेत्र में दौरान सर्चिंग गस्त के कड़ेनार-कड़ेमेटा मुख्य मार्ग पर ग्राम बड़े बुरगुम में निर्माणाधीन सड़क के पास एक प्रेशर आई.ई.डी. का मेकेनिजम मिला। जिस पर पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में सुरक्षात्मक नष्टीकरण की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। नष्टीकरण के दौरान प्रेशर आई.ई.डी. मेकेनिजम के नीचे एक प्रेशर रिलीज आई.ई.डी. बम मिला। नक्सलियों के द्वारा प्रेशर आई.ई.डी. के नीचे प्रेशर रिलीज आई.ई.डी. लगाने का उद्देश्य मौके पर प्रेशर आई.ई.डी. के नष्टीकरण करने के दौरान सुरक्षा बल को प्रेशर रिलीज आई.ई.डी. विस्फोट कर बड़ा नुकसान पहुचाना था, जिसे बीडीएस टीम के द्वारा डिटेक्ट कर सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए उक्त आई.ई.डी. बम को मौके पर नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया। प्रेशर रिलीज आई.ई.डी. बम जिसका अनुमानित वजन लगभग 5 कि.ग्रा. था।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DL6hHWJpdYQ[/embedyt]

मामले में थाना छोटेडोंगर में माओवादियों के विरुद्ध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आई. ई. डी नष्टीकरण की कार्यवाही में जिला पुलिस बल, बी.डी.एस. नारायणपुर एवं आई.टी.बी.पी. 45वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!