“मातृभूमि संदेश” जगदलपुर बस्तर।। विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन व उनकी जीवन संगिनी श्रीमती संगीता जैन ने अपने विवाह की 34 वीं वर्षगांठ शहर के मोतीलाल नेहरु छात्रावास के बच्चों के साथ बस्तर हाईस्कूल मैदान में उत्साह तथा उमंग के साथ मनाया।

छात्रावासी बच्चे अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और जैन दंपति से केक कटवाकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनके विवाह की वर्षगांठ मनाई। संक्षिप्त संबोधन में राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष व छात्रावास के पूर्व छात्र सुशील मौर्य, नगर निगम सभापति कविता साहू तथा विधायक रेखचंद जैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया.
इस दौरान जैन दम्पति के साथ गौरनाथ नाग, राजेश राय, सूर्या पानी, कमलेश पाठक, अमरनाथ सिंह, गौरव तिवारी, नीलम कश्यप, सायमा अशरफ, एस नीला, महेश द्विवेदी, विजय सिंह, विकास राव आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन अतुल शुक्ला ने किया।