सांसद दीपक बैज ने आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय छात्र सम्मेलन के सभा स्थल का किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर.।। छात्र सम्मेलन 20 वर्षों के बाद आगामी24/25 तारीख को होने जा रहा है, छात्र सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल…सांसद दीपक बैज ने आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय छात्र सम्मेलन के सभा स्थल का लिया जायजा…

आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री प्रवास से पहले बस्तर जिले के सभी मंडल संयोजकों एवं हास्टल अधीक्षको के साथ विस्तारित बैठक की इस बैठक में आगामी 24/25 जनवरी को जगदलपुर में आयोजित होने वाली छात्रावासी छात्रों के छात्र सम्मेलन के तैयारियों को लेकर चर्चा की।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने छात्रवासी छात्रों के साथ माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर छात्र सम्मेलन हेतु समय मांगा था। जिसके बाद 24/25 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के लिए समय दिया जिसकी तैयारी के लिए बस्तर सांसद दीपक बैज ने जिला स्तरीय मंडल संयोजको की बैठक रखी इस कार्यक्रम में लगभग 10 से 15 हजार छात्रावासी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहेंगे। साथ ही सांसद बैज ने बैठक के बाद धरमपुरा स्थित प्री मैट्रिक छात्रावास में जाकर सभा स्थल का अवलोकन किया और अपने छात्र जीवन में बिताए धरमपुरा हास्टल की यादों को ताजा किया। याद है अपने छात्र जीवन में इस हॉस्टल में रहकर उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण की है।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जिला बस्तर/राजीव युवा मितान जिला संयोजक,युवा कांग्रेस शहर जिला महासचिव/सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो, लोहंडीगुड़ा मंडल संयोजक पवन सेठी,जगदलपुर मंडल संयोजक दीपक मौर्य,बकावंड से बालमुकुंद गागड़ा,बस्तानार से चंदर बघेल,बस्तर से शिव ठाकुर एवं सोनसिंग नाग,दरभा से हरी राम वेदव्यास,तोकापाल से विदेशी नाग एवं सभी विकासखंड के हास्टल अधीक्षक एवं धरमपुरा प्री मैट्रिक छात्रावास के छात्र संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी से विचार-विमर्श कर छात्र सम्मेलन की पूरी तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली लीडर पापा राव ने नक्सलवाद को किया अलविदा..पापा राव समेत 18 माओवादियों ने किया सरेंडर,गृह मंत्री विजय शर्मा हुए शामिल! 📍 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 बस्तर मुख्यालय, जगदलपुर 📅 दिनांक: 25 मार्च 2026 📞 मोबाइल: 9630754908 🖊️ प्रमुख संपादक: अश्वनी कुमार कौशिक

🚨 BREAKING NEWS ⚠️ दंतेवाड़ा मैन रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा – ट्रेलर से गिरा बंकर, NMDC बचेली जा रहा था 📍 दंतेवाड़ा | मातृभूमि संदेश 🗓️ दिनांक: 24 मार्च 2026 (मंगलवार रात) मुख्य संपादक – अश्वनी कौशिक

बस्तर को मिली अत्याधुनिक हेल्थ ए टी एम की सौगात भानपुरी में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों और पुलियों का जाल वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

error: Content is protected !!