मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर, मुख्य संपादक अश्वनी कुमार कौशिक ।। कलेक्टर एवम अध्यक्ष रेडक्रॉस चंदन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य एक छत के नीचे सभी सुविधा उपलब्ध कराकर अंतिम व्यक्ति तक शासन के योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। रेड क्रॉस सोसाइटी एवं शहरी स्वास्थ्य मिशन व नगर पालिका निगम नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया नगर पालिक निगम के तहत आज शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हाल में नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया ।

रेड क्रॉस सोसाइटी एवं शहरी स्वास्थ्य मिशन व नगर पालिका निगम के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महापौर श्रीमती सफीरा साहू के द्वारा किया गया । श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नगर निगम के स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों का बीपी, शुगर ,खून जांच,आंख का जांच व अन्य स्वास्थ्यगत जांच किए गये । आज आयोजित स्वास्थ्य शिविर में निगम के स्वच्छता विभाग के नियमित कर्मचारी ,प्लेसमेंट सफाई कर्मचारी ,वार्ड सुपरवाइजर ,स्वच्छता दीदी ,वाहन चालकों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा । स्वास्थ्य शिविर के अलावा आयुष्मान कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस ,व आधार कार्ड ,श्रमिक कार्ड ,बनाने का भी कार्य किया गया है ।

महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य संबंधित जांच किए जा रहे हैं ,हमारे कर्मचारी लगातार शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कार्य करते हैं ,जिसके लिए समय-समय पर कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच होना आवश्यक है ,इसी तारत्मय में आज स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है । साथ ही स्वच्छता सभापति विक्रम सिंह डांगी व आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने इस कार्यक्रम को बेहतर बताया तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम संस्था कर्मचारियों के लिए होते रहना चाहिए।