
मातृभूमि संदेश जगदलपुर बस्तर।। रायपुर देवेंद्र नगर निवास पर पहुंचकर किरण देव प्रदेश अध्यक्ष को रक्षाबंधन त्यौहार पर मासूम बालिकाओं ने तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर बड़े उत्साह के साथ, कलाई पर स्नेहस्वरूपी राखियां बांधी।
आज रायपुर के देवेंद्र नगर सेवा बस्ती की नन्हीं बालिकाओं के साथ मिलकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
मासूम बालिकाओं ने तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर बड़े उत्साह के साथ मेरे राखी बांधी। मैंने भी एक भाई की तरह समर्पण भाव के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया।
ये बेटियां खूब आगे बढ़ें, आकाश छुए; यही प्रार्थना है।