सुकमा एसपी ने कहां है कि चार पत्रकारों के विरुद्ध साजिश करते हुए झूठे मामले फंसने वाले थानेदार पर अपराध कायम किया गया ..
मातृभूमि संदेश।। जगदलपुर बस्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर के पत्रकारों पर भारतीय जनता पार्टी सरकार में सुनियोजित तरीके से पत्रकारों का दमन किया जा रहा है और गिरफ्तारी की निंदा की है बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार बप्पी राय ,निशु त्रिवेदी, महेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह को आंध्र पुलिस के द्वारा फर्जी मामले में गिरफ्तार करने की कड़ी निंदा की है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=VNksZu8drs4[/embedyt]
चंद्रमौली मिश्रा शिवसेना प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ वीपी जारी कर ,रायपुर, बस्तर संभाग के कोटा में अवैध उत्खनन का रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों को वहां के थानेदार द्वारा मिली भगत कर आंध्र प्रदेश पुलिस से फर्जी मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार करवाया गया। जिसका शिवसेना( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) विरोध करती है निंदा करती है ।और छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री से आग्रह करती है कि इस मामले पर हस्तक्षेप करते हुए उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों को तत्काल दंडित करें। जिससे बस्तर जैसे बीहड़ क्षेत्र में आम जनता की आवाज बनने वाले पत्रकारों का हौसला ना टूटने पाए और पत्रकार जनता के हक और अधिकार की आवाज सतत उठाते रहे।